फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Dhaba owner shot dead in Haldwani

उत्तराखंड: हल्द्वानी में ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के मायके के सामने हुई वारदात

Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
सार

  • पिता, बहन पत्नी पर लगा रहे आरोप, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह, चार महीने से दोनों रह रहे थे अलग-अलग 
  • 03 महीने पहले दर्ज किया गया था दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा 

विज्ञापन
Uttarakhand: Dhaba owner shot dead in Haldwani
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में हल्द्वानी के चांदमारी काठगोदाम में बृहस्पतिवार की शाम ढाबा मालिक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात पत्नी के मायके के पास हुई। पिता और बहन पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


चांदमारी निवासी अमित कुमार (32) पुत्र मंगल प्रसाद ने सलड़ी में ढाबा खोल रखा था। बृहस्पतिवार शाम वह ढाबे से लौटने के बाद रुद्रपुर तहसील में कार्यरत अपनी बहन शालिनी को लेने के लिए बाइक से काठगोदाम के लिए निकला लेकिन पुल पर जाम होने के कारण वह नहीं जा सका।
विज्ञापन


बहन खुद ही घर चली आई। इस बीच, किसी व्यक्ति ने घर पहुंचकर शालिनी को सूचना दी कि उसका भाई गली में लहूलुहान पड़ा है। बहन मौके पर पहुंची तो भाई लहूलुहान पड़ा था। उसकी बाइक दूर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली सीने में दाहिने तरफ मारी गई

पुलिस अमित को लेकर एसटीएच पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोली सीने में दाहिने तरफ मारी गई थी। बहन और पिता हत्या के मामले में पत्नी पर शक जता रहे हैं। बहन शालिनी ने बताया कि अमित ने दस साल पहले घर से तीन घर छोड़कर रहने वाली निकिता से प्रेम विवाह किया था।

दोनों की सात साल की बेटी है। दंपती में अनबन होने पर निकिता चार महीने पहले अपने मायके चली गई थी। उसने बेटी को अमित के पास छोड़ दिया था। पत्नी ने सितंबर में अमित और उसके पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।

शालिनी के अनुसार निकिता ने धमकी थी कि वह अमित को नहीं छोड़ेगी। पुलिस ने दो महीने पहले अमित और उसके पिता मंगल को दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार किया था। थाने में पिता को पुलिस ने पीटा भी था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस मृतक अमित की पत्नी और अन्य बिंदुओं को केंद्र में रखकर कातिलों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed