फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand DGP asked sp to give affidavit.

कप्तान देंगे अवैध धंधे बंद होने का शपथ पत्र फिर होगी सीधी कार्रवाई

Sat, 07 Jan 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand DGP asked sp to give affidavit.
एमए गणपति - फोटो : AmarUjala

पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने चौकी प्रभारी से लेकर पुलिस कप्तान से 15 जनवरी तक अवैध धंधों के पूरी तरह बंद होने का शपथ पत्र देने को कहा है। इसके बाद होने वाली छापेमारी में किसी तरह की संलिप्तता सामने आई तो सीधी कार्रवाई होगी। उन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी गणपति ने शुक्रवार को 15 फरवरी को होने वाले चुनाव के मद्देनजर पुलिस कप्तानों, पीएसी, आईआरबी के सेनानायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस पर बात की। उन्होंने कहा कि राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। उसका अनुपालन सख्ती से कराए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव संबंधी नियमों से अवगत करा दिया जाए। अनुशासित बल होने के कारण निष्पक्ष चुनाव कराना बड़ी जिम्मेदारी है।

डीजीपी ने कहा कि अवैध धंधे पूरी तरह बंद होने चाहिए। एसएसपी पहले चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी और सीओ की तरफ से शपथ पत्र प्राप्त कर लें। बाद में उनकी तरफ से शपथ पत्र दिया जाएगा कि जिले में किस तरह के अवैध धंधे नहीं चल रहे हैं। यह प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शस्त्र जमा करने और सुरक्षा खाका तैयार रखने को कहा

uttarakhand DGP asked sp to give affidavit.
डीजीपी एमए गणपति

उन्होंने राज्य की सीमाओं पर सघन चेकिंग के अलावा लाइसेंस शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। एसएसपी और सीओ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लें।

उन्होंने सुरक्षा बलों के रहने, वाहन आदि की पहले ही व्यवस्था कर ली जाए। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा, एडीजी प्रशासन अशोक कुमार, आईजी कानून व्यवस्था दीपम सेठ, आईजी एसटीएफ संजय गुंज्याल, आईजी अभिसचना एपी अंशुमन, आईजी जीएस मत्तोलिया, आईजी पीएसी अमित सिन्हा, डीआईजी पुष्पक ज्योति, आईपीएस सदानंद दाते, एएसपी प्रदीप राय, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज खैरवाल प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। 

यह दिए निर्देश
अधिकतम पुलिस बल निर्वाचन ड्यूटी में लगाया जाए 
एसएसपी और सीओ मतदान केन्द्र का भ्रमण कर ले
प्रतिदिन की निरोधात्मक कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराए
हर पुलिस कर्मियों का मतदाता पहचान पत्र जरूरी 
अवैध शस्त्रों और शराब की तस्करी पर लगाए जाए अंकुश
जिले की फ्लाइंग स्कवॉड को बनाया जाए क्रियाशील 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed