फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Deputation of teachers and staff to end before June 30 Education Minister issues Order

Uttarakhand: शिक्षक-कर्मचारियों की संबद्धता 30 जून से पहले होगी खत्म, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Fri, 05 Jun 2026 11:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 11:24 PM IST
सार

मंत्री डाॅ.रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को शिक्षकों की संबद्धता तत्काल समाप्त कर उन्हें विद्यालयों में भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Deputation of teachers and staff to end before June 30 Education Minister issues Order
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों, कार्यालयों व विभागों में संबद्ध सभी शिक्षक-कर्मियों को वापस अपने विद्यालयों में जाना होगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने अफसरों को 30 जून तक सभी प्रकार की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के संबद्धीकरण आदेश भी निरस्त किए जाएंगे, जो दूसरे कार्यालयों में तैनात हैं।

विज्ञापन


मंत्री डाॅ.रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को शिक्षकों की संबद्धता तत्काल समाप्त कर उन्हें विद्यालयों में भेजने के निर्देश दिए। कहा कि 30 जून तक जो शिक्षक अपने मूल तैनाती स्थल पर नहीं लौटेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। डॉ.रावत ने कहा कि अधिकांश संबद्धता केवल एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी पर कई शिक्षक व कर्मचारी वर्षों से अपने मूल विद्यालयों से दूर कार्यरत हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ा है और शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 18 अफसरों के प्रभार बदले, आईपीएस निवेदिता कुकरेती बनीं आईजी कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ.रावत ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सभी संबद्धीकरण आदेश भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी विशेष प्रशासनिक या शैक्षणिक आवश्यकता के तहत संबद्धीकरण की जरूरत पड़ती है तो उसे नए सिरे से निर्धारित अवधि के लिए किया जाएगा, जिसकी अधिकतम अवधि केवल एक शैक्षणिक सत्र होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed