फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand defeated Nagaland by 147 runs

उत्तराखंड ने नगालैंड को 147 रनों से हराया

Tue, 08 Oct 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand defeated Nagaland by 147 runs
देहरादून। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्तराखंड ने नगालैंड को 147 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। उत्तराखंड ने नगालैंड के सामने 269 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके बाद उत्तराखंड की शानदार गेंदबाजी के सामने नगालैंड की टीम 121 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

पुडुचेरी में खेले गए मैच में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज ने 33 व आर्य सेठी ने 60 रनों की पारी खेली। कमल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली। अखिल सिंह रावत 13, गौरव जोशी ने 22, व्यास ने 8 व कुशाग्र मेल्कानी ने 12 रन बनाए। नगालैंड के डेनियल व परबेज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नगालैंड टीम के सलामी बल्लेबाज शमफ्री (शून्य) व वेदांश (19) को इरफान ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद हेम ने 52 व बिपुल कपूर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली, लेकिन प्रयास टीम को लक्ष्य के करीब न ला सका। इसके बाद राहुल 6, नेचुम्बेमो 4, परबेज 1, अर्जुन शून्य, जांगीर 7, होपोंग्स्यू शून्य, डेनियल शून्य पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed