फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Deadline set for pothole-free roads, patchwork to be completed by 31 October

Uttarakhand: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए समय सीमा तय, 31 अक्तूबर तक पैचवर्क पूरा करने के निर्देश

Fri, 03 Oct 2025 07:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Oct 2025 07:50 PM IST
सार

उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कार्यक्रमों में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand: Deadline set for pothole-free roads, patchwork to be completed by 31 October
सीएम धामी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए समय सीमा तय कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 अक्तूबर तक पैचवर्क पूरा करें। हर सप्ताह गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के कार्य की समीक्षा की जाएगी। सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कार्यक्रमों में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। नंदा राजजात मार्गों के रखरखाव व यात्रा के पडावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कार्य योजना बनाई जाए। सीएम ने प्रदेश में हाल ही में आई आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों में सभी संबंधित संस्थानों व अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

Uttarakhand:  बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में 81.38 और इंटरमीडिएट में 76% बच्चे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शहरों में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, साफ सफाई के साथ खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी रोकने के लिए जांच अभियान में तेजी लाएं। प्रदेश में पूरी होने वाली फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का भी विवरण तैयार किया जाए। क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed