फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News Son Murder his Stepmother in Kotdwar and Abscond

Kotdwar: रिश्तों का कत्ल...सौतेले बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, मां पर चाकू से वार कर दी दर्दनाक मौत

Fri, 19 Jul 2024 05:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2024 05:00 PM IST
सार

सौतेले बेटे ने चाकू से मां पर हमला कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर बगल के कमरे से महिला की बहू मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Son Murder his Stepmother in Kotdwar and Abscond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार के खुमरा बस्ती आमपड़ाव में सौतेले बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसआई मेराजूद्दीन ने बताया कि खुमरा बस्ती आमपड़ाव निवासी शाहिदा (45) पत्नी स्व. खलील पर शुक्रवार दिन में उसके सौतेले बेटे अशरफ ने चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर बगल के कमरे से महिला की बहू मौके पर पहुंची। सास को गंभीर घायल देखकर उसने शोर मचा दिया। जिस पर वहां पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाई, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका के पति की दो शादियां थी।
विज्ञापन


पहली शादी से आठ बच्चे हैं, जबकि दूसरी शादी से तीन बच्चे हैं। दूसरी पत्नी शाहिदा अपने बच्चों के साथ खुमरा बस्ती में रहती है। जबकि आरोपी अशरफ ई रिक्शा चलाता है। उसके तीन बच्चे हैं। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि चाकू से हमला करने से पूर्व दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तों का कत्ल: स्मैक खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो छोटे भाई को जान से मार डाला, सिर पर बल्ली से किया वार

पुलिस ने बताया कि मृतका के पेट और पीठ पर गंभीर घाव के निशान हैं। साथ ही उसकी एक अंगुली भी कटी हुई है। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों और पास-पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed