फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: Missing Youth Brutal Murder in jaspur Half Naked dead body found in field

Uttarakhand: जसपुर में लापता कारपेंटर की चाकू से गोदकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े

Mon, 06 Mar 2023 08:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: युवक के गले पर किसी वस्तु से गला घोंटने के निशान भी पाए गए। शरीर पर मिले घाव देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि उसे मारने से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Missing Youth Brutal Murder in jaspur Half Naked dead body found in field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के जसपुर में बढ़ियोवाला में चाकू से गोदकर लकड़ी के कारीगर (कारंपेंटर) की हत्या कर दी गई। गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ। शरीर पर कपड़े नहीं थे और छाती-हथेली पर चाकूओं से वार के निशान पाए गए।

विज्ञापन


Haridwar: गैंगस्टर सुनील राठी का गुर्गा गिरफ्तार, मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, पूछताछ में किए कई खुलासे
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक के गले पर किसी वस्तु से गला घोंटने के निशान भी पाए गए। शरीर पर मिले घाव देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि उसे मारने से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया गया है। एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ियोवाला निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद शाकिब रविवार शाम से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उन्हें बताया कि शाकिब का शव नग्न अवस्था में पास ही के गेहूं के खेत में पड़ा है। पिता और अन्य परिजन शव उठाकर घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं।अनीस अहमद ने बताया कि उनके दो बेटों में से शाकिब बड़ा बेटा था जो कारपेंटर का काम करता था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, ऐसे में वह नहीं कह सकते कि बेटे की किसने हत्या की है। कोतवाल पीसी दानू ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed