फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Gangster Sunil Rathi henchmen arrested for demanding extortion of 50 lakhs

Haridwar: गैंगस्टर सुनील राठी का गुर्गा गिरफ्तार, मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, पूछताछ में किए कई खुलासे

Sun, 05 Mar 2023 09:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:47 PM IST
सार

सुनील राठी गैंग के गुर्गे ने पूछताछ में कई खुलासे भी किए हैं। गैंग के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Haridwar: Gangster Sunil Rathi henchmen arrested for demanding extortion of 50 lakhs
सुनील राठी का गुर्गा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविकांत मलिक के भाई अमरकांत मलिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। उसके पास से एक पिस्टल, 10 कारतूस और दो मैगजीन समेत एक बुलेट प्रूफ स्कार्पियो भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, सुनील राठी गैंग के गुर्गे ने पूछताछ में कई खुलासे भी किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गैंग के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। रविवार को पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया, बड़ा परिवार गुरुकुल कांगड़ी कनखल निवासी दुष्यंत मलिक के बेटे अमरकांत मलिक से नवोदय नगर स्थित प्लॉट की एवज में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी और उसके गुर्गे ने फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: नाइजीरियन ने बैंक मैनेजर से लंदन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.85 करोड़, दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक, रकम न मिलने पर पूरे परिवार की हत्या कर देने की धमकी दी थी। मामले में 13 फरवरी को जेल में बंद गैंगस्टर सुनील राठी, सुशील गुज्जर, नीरज मलिक, प्रदीप राठी, रोहताश, विपिन राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। साथ ही मामले के खुलासे के लिए सीआईयू सहित अलग-अलग टीम गठित की गई थी। एसएसपी ने बताया, शनिवार को सुनील राठी के गुर्गे गैंगस्टर सुशील गुज्जर निवासी मिरगपुर देवबंद सहारनपुर को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 45 बोर की एक पिस्टल, दो मैगजीन व 10 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

राठी की पत्नी ने कॉल काॅन्फ्रेंस में कराई थी बात
एसएसपी के मुताबिक, गैंगस्टर सुनील राठी के लिए आरोपी सुशील गुज्जर काम करता है। कुछ दिन पहले नवोदय नगर में एक प्लॉट को लेकर दो पक्षों में लड़ाई चल रही थी। जिसे सुलझाने के लिए सुनील राठी की पत्नी दीपाली ने सुशील को फोन कर कहा, अमरकांत की सुनील राठी से बात करानी है। इसके बाद दीपाली ने कॉल काॅन्फ्रेंस में पति सुनील राठी को लिया। सुशील ने अमरकांत के पास जाकर सुनील राठी से बात करवाई। राठी ने अमरकांत को धमकी देते हुए कहा, एक करोड़ ले या ढाई करोड़ दे दे, जबकि सुशील गुज्जर ने इस पूरे मामले को निपटाने के लिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न मिलने पर उसे पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी।

बुलेट प्रूफ कार में चलता था गैंगस्टर सुशील
सुनील राठी का गुर्गा गैंगस्टर सुशील गुज्जर बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियों कार में चलता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार को भी जब्त कर लिया, जबकि आरोपी के खिलाफ रुड़की की गंगनहर कोतवाली, मंगलौर कोतवाली, लक्सर कोतवाली, थाना देवबंद में हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, धमकी के तमाम मामले दर्ज हैं। लक्सर के अलावा देवबंद में भी गैंगस्टर एक्ट में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed