फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News Fake call center busted in Haridwar STF caught Main Accused

Uttarakhand: हरिद्वार में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने सरगना दबोचा, देशभर के लोगों से ऐसे करते थे ठगी

Tue, 14 May 2024 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2024 08:22 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: आरोपी ने बताया कि वह यह काम वर्ष 2017 से कर रहा है। वह केवल 10वीं पास है। उसने अपने साथ में कुल 11 लोगों को रखा हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Fake call center busted in Haridwar STF caught Main Accused
फर्जी कॉल सेंटर का सरगना गिरफ्तार - फोटो : X @uttarakhandcops

विस्तार

एसटीएफ ने हरिद्वार में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मौके से इसके सरगना को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ठगी के लिए कुल 11 लोगों की टीम बनाई है जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर देशभर से ठगी की जाती थी। यह गिरोह क्रेडिट कार्ड बनवाने का लालच देकर ठगी करता था। मूल रूप से शामली के रहने वाले सरगना के खाते में कुल 70 लाख रुपये का लेनदेन मिला। एसटीएफ ने उसके पास से 25 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि गृह मंत्रालय के आईफोरसी पोर्टल से जानकारी मिली थी कि देशभर में धोखाधड़ी की 22 घटनाओं से संबंधित गिरोह हरिद्वार से संचालित हो रहा है। इस पर एसटीएफ इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट की टीम बनाकर पड़ताल की गई। मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच की गई तो पता चला कि इनमें राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से पैसा जमा और ट्रांसफर किया गया है। इन खातों में करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन पाया गया। स्थानीय सिडकुल पुलिस को लेकर रावली महदूद गांव के एक घर में छापा मारा गया। यहां से विपिन पाल निवासी ग्राम पिंडोरा, जहांगीरपुर, झिंझाना, शामली को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से डेबिट कार्ड, पीओएस मशीन, रजिस्टर और चेकबुक आदि बरामद हुईं।
विज्ञापन


Roorkee: नमाज पढ़ रहे इमाम और नमाजियों पर हमला, भगदड़ में कई लोग हुए घायल, 27 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह काम वर्ष 2017 से कर रहा है। वह केवल 10वीं पास है। उसने अपने साथ में कुल 11 लोगों को रखा हुआ है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं हैं। इनमें से कुछ लोग डाटा इकट्ठा करते हैं। जबकि, कुछ फोन कर लोगों को फंसाते हैं। मूल रूप से वह ठगी क्रेडिट कार्ड में अच्छी लिमिट बताकर करते हैं। इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क आदि लेकर लोगों से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कराते हैं। विपिन ने ठगी की रकम से रावली महदूद में ही एक दो मंजिला मकान भी बनाया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना एक ऑफिस ब्रह्मपुरी बाजार में खोला था। इसमें उसने कंप्यूटर आदि रखे थे। आरोपी को हरिद्वार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रजिस्टर में लिखी मिली स्क्रिप्ट

मौके से एक रजिस्टर भी एसटीएफ को मिला है। इसमें आरोपियों ने लोगों से बात करने के लिए एक स्कि्रप्ट लिखी है। इसमें लिखा है हेलो सर आईसीआईसीआई बैंक केडिट कार्ड डिपार्टमेंट से नेहा शर्मा बात कर रही हूं सर आईसीआइसीआई बैंक आपको फ्री आफॅ कॉस्ट क्रेडिट कार्ड ऑफर कर रहा है। इसकी लिमिट आपको पांच लाख तक प्रोवाइड की जाएगी सर, क्या आप इंटरेस्टेड हो क्रेडिट कार्ड लेने के लिए के लिये। इसके बाद लोगों को एक लिंक भेजा जाता है। इस पर सहमति जताने के बाद लोग क्लिक करते हैं। इससे उनके फोन का एक्सेस लेकर ठगी की जाती है।

दो महीने में तीन कॉल सेंटर पकड़े

एसटीएफ ने उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में बीते दो माह में तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पिछले दिनों विदेश में बैठे लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भी भंडाफोड़ किया गया था। इसका सरगना पहले भी कॉल सेंटर चलाते पकड़ा गया था। इसके अलावा तीन साल में अकेले देहरादून में ही सात फर्जी कॉल सेंटर पकड़े जा चुके हैं। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed