फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News: Acid attack on rape victim by accused in Roorkee

Acid Attack: रुड़की में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Mar 2023 05:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Mar 2023 05:35 PM IST
सार

Roorkee Acid Attack News: युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News: Acid attack on rape victim by accused in Roorkee
दुष्कर्म पीड़िता पर एसिड अटैक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। दवाई लेकर घर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता युवती पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। बताया गया है कि हाथ पर तेजाब डाला गया है। पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान गोल्फ कोर्स रैपिड पर पलटी राफ्ट, डूबने से अंबाला की पर्यटक की मौत
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने करीब दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक रहीस हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार की देर रात युवती घर के पास में ही चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए एसिड अटैक में युवती बुरी तरह झुलस गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनक आस-पास के लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सिविल अस्पताल रुड़की के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डा. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि युवती की बांह पर तेजाब डला था। युवती खतरे से बाहर थी। जरूरी उपचार देने के साथ ही युवती को कोरेनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed