फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand COVID-19 News: 33 infected found and No Death today

Coronavirus in Uttarakhand: गुरुवार को 33 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

Thu, 19 Aug 2021 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Aug 2021 06:32 PM IST
सार

प्रदेश में गुरुवार को चंपावत, नैनीताल और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।वहीं, संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.98 फीसदी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand COVID-19 News: 33 infected found and No Death today
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 342 पहुंच गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोरोना टीकाकरण में बागेश्वर जिला अव्वल, 18 से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 15903 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों चंपावत, नैनीताल और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पौड़ी में एक-एक, चमोली, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में चार-चार, देहरादून में 10, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन व पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342701 हो गई है। इनमें से 328934 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7376 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें दो मौतें पिछले दिनों की जोड़ी गई हैं।

कोरोना से बचाव के लिए 25 हजार भाजपाई होंगे प्रशिक्षित

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत कोरोना की तीसरी संभावित लहर से निपटने और जन मानस को कोरोना महामारी से जागरूक करने के उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण में प्रत्येक मंडल से 4-4 कार्यकर्ताओं को कोरोना बचाव से संबंधित प्रशिक्षण और एसओपी के पालन के दिशा-निर्देश दिए गए। शुक्रवार से  31 अगस्त तक सभी मंडलों में  प्रशिक्षण शिविर शुरू होंगे।

भाजपा कार्यालय में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति के साथ-साथ जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका अदा कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में कुल 11500 बूथों के 25 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

खुद ही कोरोना महामारी के प्रति लापरवाह
भले ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भाजपा जन जागरूकता अभियान और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का खुद ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पालन नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान में इसकी झलक देखने को मिली। शिविर में प्रशिक्षण देने और प्रतिभाग करने पहुंचे कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिना मास्क पहने थे। इस संबंध में जब पत्रकारों ने प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट से पूछा तो वे बगले झांकने लगे। कहा मेरा मास्क जेब में है। आप लोगों को हेडलाइन बनानी है तो बना लो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed