फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand COVID-19 News 25 August: 32 infected found and No Death

Coronavirus in Uttarakhand: शुक्रवार को 32 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

Fri, 27 Aug 2021 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Aug 2021 06:37 PM IST
सार

प्रदेश में शुक्रवार को सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन
Uttarakhand COVID-19 News 25 August: 32  infected found and No Death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 32 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 321 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 324 सक्रिय मामले थे।

विज्ञापन


कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: मेला स्वास्थ्य अधिकारी और प्रभारी पर गिरी गाज, दोनों निलंबित
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 16719 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली में चार, देहरादून में सात, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में एक-एक, पौड़ी में 16 और ऊधमसिहं नगर में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342875 हो गई है। इनमें से 329122 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7380 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें तीन मौतें बीते दिनों की जोड़ी गई हैं। 

भगवानपुर के मंसूरपुर में पहली बार 82 ग्रामीणों लगा टीका

भगवानपुर क्षेत्र के गांवों में डीएम के आदेश पर एसडीएम ने वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही वैक्सीनेशन में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं, मंसूरपुर में अभी तक किसी भी ग्रामीण को वैक्सीन नहीं लग पाई थी। इस पर एसडीएम टीम को लेकर गांव पहुंचीं और वैक्सीनेशन करवाया। 
 

भगवानपुर क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों में कोरोना टीकाकरण कम होने के कारण डीएम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांवों में वैक्सीनेशन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान डीएम ने एसडीएम को प्रतिदिन क्षेत्र के गांवों में केंद्रों का निरीक्षण कर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को एसडीएम स्मृता परमार असवाल ने टीम के साथ क्षेत्र के ग्राम बंदरजुड और छापुर आदि गांवों में वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि घाड़ क्षेत्र के गांवों में इंटरनेट की समस्या होने के कारण धीमी गति से टीकाकरण हो रहा है।

ऐसे में ग्रामीणों की लाइन लगवाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। वहीं, एसडीएम ने क्षेत्र के ग्राम शाह मंसूरपुर में पहली बार टीम को लेकर जाकर 82 ग्रामीणों को पहली डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed