फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus: Two More Corona positive case detected in udham singh nagar

उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर में फिर सामने आए दो कोरोना पॉजिटिव केस, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 57

Thu, 30 Apr 2020 06:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Apr 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus: Two More Corona positive case detected in udham singh nagar
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। जिले के रुद्रपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमित दो मरीज सामने आए हैं। बुधवार को बाजपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया था। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 57 हो गई है। वहीं, सामने आए 57 मरीजों में से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने आज आई रिपोर्ट में दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों मरीज अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली जमात से लौटते वक्त पुलिस ने उन्हें बुधवार को रुद्रपुर में बॉर्डर पर पकड़ा था। एहतियातन उनके सैंपल लिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ऊधमसिंहनगर में 26 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया था। इसके चलते सरकार जल्द ही जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल करने वाली थी। लेकिन दो दिन में तीन मामले सामने आने के बाद अब जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने की उम्मीद खत्म हो गई है।

रुड़की के नगला इमरती गांव की आठ हजार आबादी पाबंद

ऋषिकेश एम्स में रुड़की के नगला इमरती गांव की महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव को पाबंद करने के लिए गुरुवार की सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। गांव के सभी संपर्क मार्गों को बैरिकेडिंग लगाकर पाबंद किया गया है। गांव के सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही वहां मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। टीम घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करेगी।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पूरे गांव को पाबंद किया गया है। गांव में आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे। ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूचना छिपाकर घर बैठे आठ लोगों को किया आइसोलेट

 हरिद्वार जिले में विभिन्न स्थानों से जमात से लौटे लोगों के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। मरगूबपुर गांव के आठ लोगों की सूचना मिलने पर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। रुड़की ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिली रमन ने बताया कि रुड़की ब्लॉक के ग्राम मरगूबपुर में दस लोग 28 मार्च को देहरादून के सहसपुर से जमात से लौटे थे। इसमें से दो लोग अपना टेस्ट करा चुके थे। क्वारंटीन और जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन मरगूबपुर के आठ लोगों ने अपने आप को अब तक छुपा कर रखा हुआ था। किसी तरह जमातियों के छुपने की सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मय पुलिस फोर्स मरगूबपुर गांव में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी आठों लोगों को क्वाडरा अस्पताल में आइसोलेट किया है। चिकित्सा प्रभारी दिली रमन ने बताया कि सभी आठ जमातियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed