{"_id":"5e8c4e3c8ebc3e7686485be1","slug":"uttarakhand-coronavirus-lockdown-news-two-ventilator-starts-in-champawat-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Uttarakhand : चंपावत जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटरों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Uttarakhand : चंपावत जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटरों का शुभारंभ
Tue, 07 Apr 2020 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 07 Apr 2020 03:27 PM IST
सार
- कोरोना वायरस के साथ चल रही लड़ाई में मिलेगी मदद
- विधायक निधि से खरीदे गए हैं दोनों वेंटिलेटर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर का शुभारंभ हो गया है। वेंटिलेटर सेवा शुरू होने से कोरोना के साथ चल रही लड़ाई में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य मरीजों को भी राहत पहुंचेगी। ये दोनों वेंटिलेटर विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायक निधि से खरीदवाएं हैं।
विज्ञापन
वेंटिलेटर सुविधा शुरू होने पर लोगों ने विधायक गहतोड़ी का अभार जताया है। विधायक ने बताया कि टनकपुर अस्पताल में भी दो वेंटिलेटर स्थापित कराए जा रहे हैं। कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी व सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने वेंटिलेटर सेवा का उद्घाटन किया। सीएमओ ने बताया कि दो वेंटिलेटर लगने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था व सुविधाएं और बेहतर हो गई हैं। वेंटिलेटर की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। संचालन के लिए चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि वेंटिलेटर को 24 घंटे ऑपरेट करने के लिए पोर्टेबल एक्स रे मशीन व एबीजी मशीन की मांग की गई है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्याम नारायण पांडेय, पीआरओ दीपक मुरारी, कैलाश अधिकारी, कपिल खर्कवाल, कृष्णा जोशी आदि शामिल रहे।