कोरोना वॉरियर्स: नवरात्र के व्रत में देर रात तक सड़कों पर जुटीं एसपी सिटी श्वेता चौबे, ड्यूटी के बाद खुद को कर लेती हैं क्वारंटीन
- ड्यूटी को लेकर चौबे ने परिवार से बढ़ाई दूरी
- एसपी सिटी श्वेता चौबे ने खुद को किया क्वारंटीन
- ड्यूटी के दौरान वीडियो कॉल से करतीं है बच्चों से बात
-
विस्तार
कोरोना से जंग में पुलिस के जवान से लेकर अधिकारी तक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ रहे हैं। इनमें एक का नाम है पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे। जिन्होंने ड्यूटी को लेकर परिवार से दूरिया बढ़ा ली हैं। नवरात्रों में उपवास होने के बाद भी वो सुबह से लेकर देर रात तक लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करती रहती हैं।
स्वास्थ्य कर्मचारी हॉस्पिटल में तो पुलिस सड़कों पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पुलिस तो डबल भूमिका निभा रही है। एक तरफ जहां कार्रवाई कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही है, वहीं लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ बेसहारा लोगों को भोजन भी उपलब्ध करा रही है।
कर्तव्य का पालन करने में दिन रात एक किए
एसपी सिटी श्वेता चौबे इस लड़ाई में अग्रणीय भूमिका में हैं, वो अपने कर्तव्य का पालन करने में दिन रात एक किए हैं। अल सुबह घर से निकल जाती हैं और देर रात तक घर पहुंच पाती हैं। चौबे के पति मणि कांत मिश्रा आईपीएस हैं, जो सीबीसीआईडी में तैनात हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं।
ड्यूटी के चलते चौबे ने परिवार से दूरियां बढ़ा ली। चौबे ने खुद को अलग एक कमरे में क्वारंटीन कर रखा हैं। परिवार से दूर से ही बात हो पा रही हैं। एसपी स्वीटी कहती हैं कि संकट की इस घड़ी में पुलिस का हर जवान अपने परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी कर रहा हैं। ड्यूटी का कोई टाइम नहीं हैं। बस प्रयास यह हैं कि आम जनमानस को राहत दी जा सके।
पति, सास और बच्चों का पूरा स्पोर्ट मिल रहा है। बच्चे भी समझते हैं कि मां ड्यूटी कर रही हैं। भागदौड़ के बीच वीडियो कॉल के जरिए बच्चों से बात कर लेती हूं।