फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update: 99 new infected found on Thursday, two patients died

Uttarakhand Corona Update: 99 नए संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, शुक्रवार से निशुल्क लगेगी कोविड टीके की एहतियाती डोज

Thu, 14 Jul 2022 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Jul 2022 10:01 PM IST
सार

प्रदेश की रिकवरी दर 95.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.19 प्रतिशत दर्ज की गई।  456 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update: 99 new infected found on Thursday, two patients died
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 99 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 मरीज ठीक हुए हैं। कोविड सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। 456 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1501 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 62, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 13, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में चार, टिहरी और अल्मोड़ा में तीन-तीन व चमोली में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.66 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन

शुक्रवार से निशुल्क लगेगी कोविड टीके की एहतियाती डोज

प्रदेश में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगा चुके 18 से 59 साल के लोगों को आज से निशुल्क एहतियाती डोज लगवाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश भर में एक हजार केंद्रों में लोगों को एहतियाती डोज निशुल्क लगेगी। अब उन्हें 386 रुपये नहीं देने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की एहतियाती डोज लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से आगामी 75 दिनों तक पूरे प्रदेश भर में एहतियाती डोज लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 वर्ष से ऊपर पात्र लाभार्थियों को अब निशुल्क एहतियाती डोज लगेगी। अभी तक 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को निशुल्क एहतियाती डोज लगाई जा रही थी। 18 से 59 वर्ष के लोगों को एहतियाती डोज के लिए निजी अस्पतालों में 386 रुपये देने पड़ रहे थे। 


सीएम ने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में टीकाकरण ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। 18 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लाभार्थी अभियान का हिस्सा बनकर एहतियाती डोज अवश्य लगवाएं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु से ऊपर जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे छह महीने या 26 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, उन्हें निशुल्क एहतियाती डोज लगाई जाएगी। 15 जुलाई से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में एहतियाती डोज निशुल्क लगेगी। सभी जिलों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed