फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update 30 august: 108 New Patients Found and no death

Uttarakhand Corona Update: 10 जिलों में 108 नए संक्रमित मिले, घटकर 606 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 30 Aug 2022 06:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Aug 2022 06:54 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण कम होने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 606 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 703  संक्रमित मरीज थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update 30 august: 108 New Patients Found and no death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 10 जिलों में 108 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 201 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 606 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 703  संक्रमित मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 2703 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 108 मामलों में सर्वाधिक 42 मामले देहरादून जिले के हैं। अल्मोड़ा और हरिद्वार में पांच-पांच, नैनीताल में 37, बागेश्वर व चंपावत में एक-एक, पौड़ी व पिथौरागढ़ में दो-दो,  रुद्रप्रयाग में नौ और ऊधमिसंह नगर में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


वहीं, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।  साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.50 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 3.84 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में 12 दिन से नहीं को-वैक्सीन 

हरिद्वार जिले में को-वैक्सीन नहीं है। इससे 14 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण कार्य ठप हो गया है। टीके नहीं लगने से अभिभावक चिंतित हैं। सेंटरों पर फोन कर वैक्सीन की पूछताछ कर रहे हैं। कारोना महामारी की पहली और दूसरी लहर सब पर भारी पड़ी थी। 16 जनवरी 2021 से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगानी शुरू हुई। जून 2021 से 14 से 18 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए को-वैक्सीन लगानी शुरू की। जबकि अप्रैल से 12 से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को कोरबी-वैक्स लगनी शुरू हुई।

जिले में कुल 60 से अधिक सेंटर हैं। जबकि हरिद्वार में ऋषिकुल जंबो वैक्सीनेशन सेंटर, शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र और पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में सेंटर है। बीते 12 दिनों से जिले में को-वैक्सीन नहीं है। यह वैक्सीन 14 से 18 वर्ष तक के किशोरों को लगती है।

हरिद्वार में लगी को-वैक्सीन 
191997 पहली डोज 
148134 दूसरी डोज 
7107 बूस्टर डोज 

हरिद्वार में लगी कोविशील्ड
1481403 पहली डोज 
1444224 दूसरी डोज 
283652 बूस्टर डोज 

हरिद्वार में लगी कोरबी-वैक्स 
75103 पहली डोज 
39693 दूसरी डोज 
10809 बूस्टर डोज

को-वैक्सीन पिछले 12 दिनों से नहीं है। सीएमओ स्तर से स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून को डिमांड भेजी है। कोटा आते ही वैक्सीन लगाई जाएगी। 
- डॉ. नरेश चौधरी, कोविड नोडल अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed