Uttarakhand Corona Update: 309 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन मरीजों की मौत, 434 संक्रमित हुए ठीक
प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा संक्रमित मामले देहरादून में आए हैं। फिलहाल 1790 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं मरीजो ंकी रिकवरी दर 94.34 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.70 प्रतिशत दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बढ़ने लगी है। बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 309 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 434 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, तीन मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1790 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
Corona Update : स्कूल-कॉलेजों में संक्रमण के केस बढ़ने पर जारी होगी नई एसओपी, स्वास्थ्य मंत्री का बयान
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2124 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 162, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 58, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में आठ, चमोली में तीन, चंपावत में पांच , पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में पांच और ऊधमसिंह नगर में 10 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.34 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.70 प्रतिशत दर्ज की गई।
स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन के पालन के निर्देश
राजधानी दून समेत जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ने पर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी, डाक्टर सतर्क हो गए हैं। संक्रमण और अधिक न फैलने पाए, इसे लेकर विभाग की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही पूर्व में जारी कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए गए हैं।
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती ने बताया कि जिस तरीके से संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा, उसे देखते हुए तत्काल सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत है। साथ ही सभी को मॉस्क पहनना भी अनिवार्य है। स्कूली बच्चों को कोरोना न हो, इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया कि स्कूलों में भी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाय।
साथ ही सभी बच्चे मॉस्क लगाकर आएं। सीएमओ ने जिला अस्पताल कोरोनेशन, उप जिला अस्पतालों ऋषिकेश, डोईवाला, मसूरी और प्रेमनगर के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ ही सीएचसी को निर्देशित किया कि कोरोना मरीज के इलाज की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें। कहा कि अस्पतालों में अलग से कोरोना, डेंगू वार्ड बनाने के साथ ही दवाइयां की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। सीएमओ की ओर से जारी आदेश में कोरोना के साथ ही डेंगू बीमारी से निपटने को लेकर भी सारे एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मा.सि.रि.