{"_id":"644498446e7c8fbe67039d03","slug":"uttarakhand-corona-update-22-april-2023-corona-infected-86-new-patients-were-found-in-the-state-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में 86 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 366 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में 86 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 366 पहुंची
Sun, 23 Apr 2023 10:01 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:01 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देहरादून जिले में 48, नैनीताल में 19, अल्मोड़ा में 6, हरिद्वार में 5, ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर व टिहरी में दो-दो, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 86 नये मामले सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 366 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर 409 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 86 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: प्रदेश के पांच जिलों में आज भी बारिश के आसार, जानें 26 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
देहरादून जिले में 48, नैनीताल में 19, अल्मोड़ा में 6, हरिद्वार में 5, ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर व टिहरी में दो-दो, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। 103 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल 366 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन