{"_id":"62d960e68b014a2c127f0f0a","slug":"uttarakhand-corona-update-21-july-183-new-infection-found-and-active-cases-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: गुरुवार को 183 नए संक्रमित मिले, 808 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: गुरुवार को 183 नए संक्रमित मिले, 808 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Thu, 21 Jul 2022 07:54 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:54 PM IST
सार
प्रदेश में फिलहाल 808 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, रिकवरी दर 95.30 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.95 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 183 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 117 मरीज ठीक हुए हैं। गुरुवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 808 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 750 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1656 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 113, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा में सात, चमोली में दो, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में तीन, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.30 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.95 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन