फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : corona positive patients detected on arogya setu app in sitarganj

Coronavirus Uttarakhand: आरोग्य सेतु एप पर ट्रेस हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज, ढूंढने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 06 May 2020 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 May 2020 12:17 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा, एप एजेंसी से मांगी यूजर की डिटेल

विज्ञापन
Uttarakhand : corona positive patients detected on arogya setu app in sitarganj
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के सितारगंज में मंगलवार को आरोग्य सेतु एप पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ट्रेस हुआ है। मरीज के ट्रेस होने पर नगरवासियों में दहशत बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्साधीक्षक ने एप एजेंसी से ट्रेस हो रहे कोरोना पॉजिटिव की डिटेल मांगी है।

विज्ञापन


मंगलवार को नगर में कोविड-19 से ग्रसित व्यक्ति की आरोग्य सेतु एप पर लोकेशन ट्रेस होने से एप यूजर्स में सनसनी फैल गई। एप पर कोरोना पॉजिटिव मरीज के ट्रेस होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के फोन भी घनघनाने लगे।
विज्ञापन



चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि एप पर शो होने वाले कोरोना पॉजिटिव को सर्च किया जा रहा है। एप एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क कर एप पर शो होने वाले कोविड-19 से ग्रसित यूजर की डिटेल मांगी है। जैसे ही उसकी जानकारी मिल जाएगी तुरंत ही कोरोना संक्रमित को आइसोलेट किया जाएगा। इसके साथ ही जांच के बाद जरूरत पड़ी तो उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी के 806 लोग घर भेजे

लॉकडाउन के दौरान दून में फंसे रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी जनपद के 806 लोगों को मंगलवार को स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर से रवाना किया गया। परिवहन निगम की 27 बसों में छात्र, श्रमिक व अन्य कामों से आए लोगों को घर भेजा गया। डेढ़ महीने से ज्यादा समय से फंसे लोग घर रवाना होते हुए खुश नजर आए।

इनमें रुद्रप्रयाग के 205, चमोली के 220 व उत्तरकाशी के 381 लोग शामिल हैं। रवाना होने से पहले सभी की मेडिकल जांच की गई। इसके बाद लोगों को सैनिटाइजेशन, मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूक भी किया।

1500 लोग रुद्रप्रयाग भेजे जाएंगे आज
पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि जिले में दूसरे जनपद के फंसे लोगों को उनके घर भेजने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को 1500 लोगों को रुद्रप्रयाग के लिए रवाना किया जाएगा। यह क्रम लगातार जारी रहेगा।

अन्य राज्यों से आए प्रवासियों को भेज घर
मंगलवार को कई राज्यों से आए जिले के 95 प्रवासियों को भी घर भेजा गया। घर भेजने से पहले उनकी स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) की गई। रिपोर्ट सामान्य आने पर उन्हें घर भेजा। साथ ही होम क्वारंटीन रहने को भी कहा। कई लोगों को जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण भी दिया।

घर जाते समय छलका दर्द
दून में फंसे रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के रामकिशन प्रसाद ने कहा कि वह यहां होटल में काम करते हैं। लॉकडाउन में काम बंद हो गया। जेब में पैसे भी नहीं रहे। तंगी में दिन बिताने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed