फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Congress vice president suffered from dengue

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हुआ डेंगू

Wed, 19 Oct 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Oct 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Congress vice president suffered from dengue
किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को डेंगू हो गया है। दोनों नेताओं की एलाइजा रिपोर्ट में मंगलवार को डेंगू की पुष्टि हो गई। डेंगू की पुष्टि खुद किशोर उपाध्याय ने की है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन


डेंगू का डंक प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्राइवेट लैब में रक्त की जांच सोमवार को कराने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट की रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। दोनों ही नेताओं में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डेंगू की वजह से किशोर उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बैठक में भी हिस्सा नहीं ले पाए हैं। सोमवार को हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में किशोर उपाध्याय अचानक बेसुध होकर गिर पड़े थे। बाद में सीएम हरीश रावत ने हेलीकॉप्टर से उन्हें देहरादून भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने आहूजा पैथोलॉजी लैब में रक्त की जांच कराई है, जिसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटीव आई है जबकि जोत सिंह बिष्ट पहले से ही डेंगू से पीड़ित हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल का कहना है कि किशोर उपाध्याय और जोत सिंह बिष्ट की रिपोर्ट के विषय में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अब स्वास्थ्य मंत्री कैसे बोलेंगे ‘ऑल इज वेल’

Uttarakhand Congress vice president suffered from dengue
Dengue

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में डेंगू की जद सैंकड़ों लोग आ चुके हैं। कुछ मौतें भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक कई कार्यक्रमों में डेंगू से जुड़े सवालों का लापरवाही से ‘ऑल इज वेल’ जवाब देने वाले स्वास्थ्य मंत्री भी सवालों के घेरे में हैं। उधर, उनका महकमा भी डेंगू की रोकथाम के बजाय मौसम के ठंडा होने से खुद-ब-खुद प्रकोप खत्म होने के इंतजार में है।

बीते तीन महीने से सूबे में डेंगू का प्रकोप चरम पर है। लगातार बैठकें आयोजित करने वाले स्वास्थ्य मंत्री से कई बार डेंगू की गंभीर समस्या पर सवाल पूछे गए तो वे लगातार ‘ऑल इज वेल’ और स्थिति ‘ओके’ बोलकर बात टालते रहे। डेंगू को लेकर कवायदें तो हुई लेकिन सरकार और स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता नहीं दिखाई।

अब खुद कांग्रेस के ही प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को डेंगू होने पर वे सवालों के घेरे में आ गए हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की योजना बना रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष के दून हॉस्पिटल के बजाय प्राइवेट लैब में डेंगू का टेस्ट कराने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विपक्षियों का कहना है कि खुद सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता ही सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। डेंगू के ताजा हालात को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। इस संबंध में जब भी उनका पक्ष आएगा उसे प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed