फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress protests against Agnipath scheme in all 70 assembly constituencies

Agnipath protest: कांग्रेस का सत्याग्रह, हरीश रावत ने कहा- योजना युवाओं के लिए अग्निपथ नहीं बर्बादी का पथ

Mon, 27 Jun 2022 06:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Jun 2022 06:52 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये योजना युवाओं के लिए अग्निपथ नहीं बल्कि बर्बादी का पथ है। अग्निपथ को युवाओं के साथ धोखा बताने के साथ ही उन्होंने इसे देशहित के भी खिलाफ बताया। सरकार की इस योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। 

विज्ञापन
Uttarakhand Congress protests against Agnipath scheme in all 70 assembly constituencies
अग्निपथ योजना के विरोध में धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत व कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन धरना व पुतला दहन किया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योजना का युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। 
विज्ञापन


अग्नीपथ योजना के विरोध में देहरादून गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क के बाहर प्रदर्शन करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये योजना युवाओं के लिए अग्निपथ नहीं बल्कि बर्बादी का पथ है। अग्निपथ को  युवाओं के साथ धोखा बताने के साथ ही उन्होंने इसे देशहित के भी खिलाफ बताया। सरकार की इस योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन


उधर नई टिहरी में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक में प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर भारतीय सेना के गौरव को भी तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्याग्रह करने वालों में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,  शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, राजपाल बिष्ट, याकूब सिद्धिकी सहित कई शामिल थे। 
 

योजना के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

उत्तरकाशी में कांग्रेसियों ने योजना के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उधर, नौगांव में यमुनोत्री हाइवे पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के कांग्रेसियों ने योजना के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया। अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ के कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। पौड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव मोहित सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव सागर व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि सेना में भर्ती होना उत्तराखंड के युवाओं का हमेशा से सपना रहा है, लेकिन अग्निपथ योजना के माध्यम से सरकार ने उत्तराखंड ही नहीं संपूर्ण देश के युवाओं को छलने का काम किया है।

ये भी पढ़ें...चर्चा में आईएएस अफसर के कारनामे: गांव में आलीशान मकान, लिखा पंचायत घर, पढ़ें राम विलास के झूठों की खुली पोल

कर्णप्रयाग/गोपेश्वर में अग्निपथ योजना के विरोध में ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग व गौचर के मुकेश नेगी, राजेंद्र सगोई, सुनील पंवार, अजय किशोर भंडारी, राजेश्वरी नेगी, संदीप नेगी, देवराज रावत, पुष्कर रावत आदि ने प्रदर्शन किया। उधर, गोपेश्वर में योजना के विरोध में पीसीसी सदस्य सुदर्शन शाह, पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी, गोविंद सजवाण आदि ने विरोध जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed