{"_id":"5acc75ee4f1c1b4f1a8b4647","slug":"uttarakhand-congress-president-allegation-on-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब से BJP की सरकार आई है तब से लूट-डकैती बढ़ी है: प्रीतम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब से BJP की सरकार आई है तब से लूट-डकैती बढ़ी है: प्रीतम सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
pritam singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मंगलवार को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखाबित होते हुए उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से लूट, डकैती और चोरी जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं।
रुड़की में भीड़-भाड़ वाले स्थान पर 25 लाख की लूट हो गई। पुलिस की नाक के नीचे जघन्य अपराध हुआ और उसी दिन रात को 10 बजे कांग्रेसी विधायक काजी निजामुद्दीन के पेट्रोल पंप पर लूट हुई। इस राज्य के अंदर कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है, जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार फेल नजर आ रही है।
विज्ञापन
इसके बाद प्रीतम ने सरकार को शराब नीति पर घेरा। कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार उत्तराखंड में शराब माफियाओं के सामने समर्पण करने का काम कर रही है। हिमाचल से तस्करी कर यहां पर शराब बेची जाएगी। हेली सेवाओं को लेकर सरकार इस तरह का माहौल बना रही है। ताकि किसी एक के हाथों में हेली सेवाओं को दे सके।
विज्ञापन