फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand congress movement against Trivendra rawat government

उत्तराखंडः त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ दून में कांग्रेस का आंदोलन, हरीश रावत नाराज होकर धरने से उठे

Mon, 15 Jul 2019 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand congress movement against Trivendra rawat government
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उत्तराखंड कांग्रेस का आज का कार्यक्रम सही मायने में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का शक्ति प्रदर्शन है। धरने में प्रीतम सिंह, हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी सहित ही कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए और जुलुस की शक्ल में घंटाघर होते हुए गांधी पार्क में पहुंचे और यहां पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


कांग्रेस ने आज के धरना कार्यक्रम के लिए महंगाई, गैरसैंण, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों को लिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पंचायत एक्ट में मनमानी, बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्थाई राजधानी गैरसैंण की जमीन खरीदना और बेचने की खुली छूट दे दी है, जबकि कांग्रेस सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाने का काम किया था। 
विज्ञापन


वहीं इस दौरान हरीश रावत नाराज होकर बीच धरने से उठ कर चले गए। जिस वजह से हरीश समर्थकों में नाराजगी है। समर्थकों ने रावत की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के कार्यक्रम के लिए पूरी ताकत झोंक दी

दो निकायों में शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस ने इस धरने के कार्यक्रम के लिए पूरी ताकत झोेंक दी। खुद प्रीतम सिंह इसकी तैयारियों के लिए मोर्चे पर डटे रहे। गैरसैंण में दो दिन पहले पूर्व सीएम हरीश रावत के शो के जवाब में प्रीतम का खेमा धरने के इस कार्यक्रम की जबरदस्त सफलता देखना चाहता है। 

कांग्रेस देशभर में अनिश्चितता से गुजर रही है। उत्तराखंड कांग्रेस आज बड़ा कार्यक्रम देकर यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह अपने स्तर पर सक्रिय है। इस बीच, श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत ने पार्टी को उत्साह के आसमान पर पहुंचा दिया है।

हरीश रावत होगे कांग्रेस के धरने में शामिल

कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत भी इस धरने में शामिल हुए। पहले उन्होंने कहा था कि समय मिलेगा तो वह जरूर शिरकत करेंगे। लेकिन सोमवार को वह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रविवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह धरने के लिए देहरादून लौट आए थे।


कार्यकर्ताओं से अपील, छाता लेकर जरूर आएं
कांग्रेस ने धरना कार्यक्रम की सफलता के लिए हर संभव उपाय किए गए। जगह-जगह बडे़-बडे़ फ्लैक्स लगाकर माहौल बनाया गया। इन स्थितियों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह सोमवार को छाता लेकर जरूर आएं। ताकि बारिश होने की स्थिति में भी भीड़ पर कोई असर न पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed