फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Mla Harish Dhami Post emotional post for Disaster affected

विधायक हरीश धामी ने की भावुक पोस्ट, लिखा- सीएम साहब आपदा में फंसे मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को बचा लीजिए

Fri, 31 Jul 2020 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jul 2020 11:02 PM IST
सार

  • क्षेत्रवासियों को रेस्क्यू कर दीजिए, 2022 का चुनाव भी नहीं लड़ूंगा  

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Mla Harish Dhami Post emotional post for Disaster affected
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस विधायक धामी आपदा क्षेत्र में कल बाल-बाल बच गए थे। उन्हें नाले में बहने के दौरान कार्यकर्ताओं ने बचाया था। घटना के कुछ देर बाद धारचूला के विधायक हरीश धामी ने एक वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री से आपदा में फंसे अपने क्षेत्र के लोगों को बचाने की मांग की है।

विज्ञापन


साथ ही कहा कि अगर आप चाहेंगे तो अगला विधानसभा चुनाव मैं नहीं लड़ूंगा। धामी का कहना है कि धारचूला विधानसभा आपदा से जूझ रही है, लेकिन इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों को कोई राहत नहीं पहुंचाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम से कहा कि इस तरह का सौतेला व्यवहार मेरी विधानसभा क्षेत्र के साथ ठीक नहीं है। उन्होंने सीएम से तत्काल आपदा में फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मैं कांग्रेस विधायक जरूर हूं, सीएम साहब लेकिन धारचूला की जनता भी आप की ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उफनाते नाले में बाल-बाल बच गए थे हरीश धामी

आप मेरी विधानसभा क्षेत्र में तुरंत आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाएं। धामी ने कहा मैं एक सैनिक का बेटा हूं। मैं आपसे वायदा करता हूं कि आप मुझसे जो कहेंगे मैं वह करने के लिए तैयार हूं। आप कहेंगे तो में 2022 का विस चुनाव भी नहीं लडूंगा, लेकिन मोरी, लुम्ती, मेतली, धारचूला में आपदा प्रभावितों को शीघ्र बचा लीजिए में आपका हमेशा आभारी रहूंगा।

बरसात शुरू होने के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। बंद सड़कों को निजी संसाधनों से खुलवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को वह आपदा प्रभावित क्षेत्रों को जाते वक्त उफनाते नाले में बह गए थे। इसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें बचाया था। उनके पैरों पर भी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed