फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress may release district list and metropolitan presidents on October 15

Uttarakhand: कांग्रेस कल जारी कर सकती है जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची, दिल्ली में बैठक के बाद होगा एलान

Tue, 14 Oct 2025 11:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:46 AM IST
सार

कांग्रेस कल जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी सकती है। दिल्ली में प्रदेश नेताओं के साथ बैठक के बाद इसका बाद  एलान होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress may release district list and metropolitan presidents on October 15
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कल उत्तराखंड के 27 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने 15 अक्तूबर को पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर जिला व महानगर अध्यक्षों के नामों पर चर्चा के लिए प्रदेश नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने पहली बार जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों से फीडबैक लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्येक संगठनात्म जिले में नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंपी दी है। अब रिपोर्ट पर जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के नामों पर प्रदेश नेताओं के साथ 15 अक्तूबर को बैठक होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: समूह-ग परीक्षाओं का होगा लाइव टेलीकास्ट, गेट पर ही होगी हाजिरी, मास्टर प्लान किया गया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पार्टी नामों का एलान कर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि 15 अक्तूबर को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के नामों पर अंतिम चर्चा की जाएगी। दीपावली से पहले भी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व जिला व महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed