फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress launches Chhatron Ki Goonj campaign it will run for 40 days

Uttarakhand: कांग्रेस ने उत्तराखंड में शुरू किया छात्रों की गूंज अभियान, 40 दिन 28 प्रमुख शहरों में चलेगा

Fri, 26 Jun 2026 12:30 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 26 Jun 2026 12:30 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पोस्टर लांच कर अभियान की शुरूआत की।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress launches Chhatron Ki Goonj campaign it will run for 40 days
पत्रकारों से वार्ता करती कांग्रेस राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज का उत्तराखंड में शुरू किया गया। यह अभियान 40 दिन तक देश के प्रमुख शहरों में छात्रों, अभ्यर्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच चलाया जाएगा। पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


प्रेस क्लब में राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पोस्टर लांच कर अभियान की शुरूआत की। प्रेसवार्ता में रंजीत रंजन ने कहा, देशभर में पिछले वर्षों में लगभग 89 से अधिक पेपर लीक और परीक्षा घोटाले सामने आए हैं। नीट पेपर लीक के बाद देशभर में 20 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या की है। इसमें देहरादून की बेटी रिया थापा शामिल है। कई छात्रों ने अपने सुसाइड नोट में व्यवस्था से टूटने और भविष्य के अंधकार का उल्लेख किया।
विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया है। जो उन छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों की आवाज है जिनकी मेहनत बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, रिजल्ट में देरी, भर्ती अटकने और एनटीए की नाकामी के कारण बरबाद हो रही है। यह सिर्फ एक पेपरलीक का मामला नहीं है, यह युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। कांग्रेस न्याय न मिलने तक युवाओं के साथ भविष्य के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पांच-छह साल पुराने नशीले इंजेक्शनों का खेल, एक्सपायरी डेट काटकर कर रहा था सप्लाई; आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस की मांग है कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही पूरी परीक्षा व्यवस्था को लेकर एनटीए, पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, परीक्षा केंद्र, डिजिटल सिस्टम व वेंडर कांट्रेक्ट की जांच, तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू हो। इस मौके पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम के संयोजक सुमित्तर भुल्लर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed