फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: congress Attack on bjp for Not Follow Social Distancing in Roorkee Mayor Gaurav Goyal Welcome

देहरादून: रुड़की मेयर की वापसी के जश्न में सोशल डिस्टेंसिंग भूले भाजपाई, हमलावर हुई कांग्रेस

Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jul 2020 10:33 PM IST
सार

  • सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन न होने का आरोप जड़ा, राज्यपाल से भी शिकायत
  • - पूछा, कांग्रेसी नेताओं की तरह अब भाजपा नेताओं पर भी क्या दर्ज किए जाएंगे मुकदमे

विज्ञापन
Uttarakhand: congress Attack on bjp for Not Follow Social Distancing in Roorkee Mayor Gaurav Goyal Welcome
गौरव गोयल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की के मेयर की घरवापसी के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ीं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन कार्यकर्ताओं से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील करते दिखे, लेकिन रुड़की नगर निगम मेयर के साथ आए उनके समर्थक एक दूसरे के गले में हाथ डालकर बधाइयां देते दिखाई दिए।

विज्ञापन


उनकी इन हरकतों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी असहज कर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को तार-तार करने का आरोप जड़ा। कांग्रेस ने इस मामले में राज्यपाल से भी शिकायत की है। धरने और प्रदर्शनों को लेकर आए दिन के मुकदमे दर्ज होने से नाराज कांग्रेसियों को शनिवार को भाजपा ने बैठे बिठाए हमलावर होने का मौका दे दिया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा मुख्यालय में हुए समारोह में सोशल डिस्टेंस के नियम की धज्जियां उड़ाई गईं। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से लेकर कई अन्य बड़े नेता शामिल हुए

इस समारोह में सीएम से लेकर कई अन्य बड़े नेता शामिल हुए। अब सरकार बताए कि जिस तरह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, नारायण पाल आदि के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए, क्या अब भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। कहा, भाजपा मुख्यालय में समारोह के नाम पर एक-दूसरे को गले लगाया गया और सामाजिक दूरी के सभी नियमों को दरकिनार किया गया। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अब जवाब देना चाहिए।

इसी तरह कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्यपाल को पत्र भेजकर इस मामले की शिकायत की है। धीरेंद्र प्रताप ने राजभवन को वीडियो भी भेजा है और कहा है कि मेयर गौरव गोयल की भाजपा की वापसी के जश्न में सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन नहीं किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पूछा है कि सत्ताधारी दल अपने नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed