फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Trivendra Singh Rawat Three Big Announcement on Home Guards and Civil Defense Foundation Day

उत्तराखंड: होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र ने की तीन बड़ी घोषणाएं

Sun, 06 Dec 2020 11:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: CM Trivendra Singh Rawat Three Big Announcement on Home Guards and Civil Defense Foundation Day
होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में समूह ग के पदों पर होमगार्ड के लिए 25 फीसदी आरक्षण की घोषणा की गई है। इसके साथ कारागार विभाग में बंदी रक्षकों के पदों पर भी 25 फीसदी आरक्षण दिया गया है। यह घोषणा रविवार को संगठन के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से की गई, जिसे उनकी अनुपस्थिति में होमगार्ड के कमांडेंट जनरल आईजी पुष्पक ज्योति ने पढ़कर सुनाया। इसके अलावा होमगार्ड के नियतन (निर्धारण) को भी बढ़ाकर 10001 करने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


रविवार को ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड मुख्यालय में विभाग के स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शिरकत करनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे नहीं आ सके। उनके स्थान पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रहे। परेड से पहले मुख्य अतिथि ने होमगार्ड की वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया। इसके बाद कमांडेंट जनरल आईजी पुष्पक ज्योति ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। 
विज्ञापन



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इन्हें भी कमांडेंट जनरल ने ही कार्यक्रम में सभी को पढ़कर सुनाया। विभाग में समूह ग की भर्ती में होमगार्ड के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की है। इस वक्त विभाग में समूह ग में कुल 84 पद हैं। इसी घोषणा के तहत कारागार विभाग में बंदी रक्षकों के पदों पर 25 फीसदी आरक्षण भी होमगार्ड्स को दिया गया है। दूसरी घोषणा के तौर पर होमगार्ड का नियतन 6411 से बढ़ाकर 10001 कर दिया गया है। जबकि, तीसरी यहां कि हरिद्वार में भी नागरिक सुरक्षा इकाई का गठन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड में कुल छह प्लाटून शामिल हुईं। इनमें पांच पुरुष और एक सशस्त्र महिला प्लाटून शामिल थीं। इसमें गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के जनपदों से आए हुए होमगार्ड्स भी सम्मिलित हुए थे। परेड में कमांडर मंडलीय कमांडेंट गढ़वाल गौतम कुमार, सेकेंड इन कमांड इंस्पेक्टर उत्तरकाशी चंद्रकांत बिष्ट और परेड एडजुएंट वैतनिक प्लाटून कमांडर पौड़ी शशि बोरा शामिल रहीं। परेड मेजर की भूमिका में वैतनिक प्लाटून कमांडर टिहरी विजयपाल सिंह ने निभाई। 

करीब 60 फीसदी संख्या बढ़ेगी, युवाओं के लिए मौका

कमाडेंट जनरल आईजी पुष्पक ज्योति ने बताया कि नियतन में बढ़ोतरी वर्ष 1984 के बाद पहली बार की गई है। अब 6411 के स्थान पर होमगार्डों की संख्या 10001 होगी। इस लिहाज से नियतन में करीब 60 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए भर्तियां भी जिलेवार की जाएंगी। शासन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे युवाओं को भरपूर मौका मिलेगा कि वे पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सेवा कर सकें। बता दें कि इस वक्त होमगार्ड को 18000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। 

ये हुए सम्मानित 
मंत्री सुबोध उनियाल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से दिए गए प्रशस्तिपत्र देकर अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इनमें डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमांडेंट जनरल राजीव बलोनी, मंडलीय कमांडेंट कुमाऊं ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, श्यामेंद्र कुमार साहू, वैतनिक प्लाटून कमांडर चंद्रकांत बिष्ट, राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमांडर टेकचंद, मुख्य वार्डन सतीश अग्रवाल और प्रभागीय वार्डन उमेश्वर सिंह रावत शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed