फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Trivendra singh Rawat government three years achievements

दो साल में हर स्कूल में फर्नीचर, हर डिग्री कालेज को भवन- त्रिवेंद्र सिंह रावत

Thu, 19 Mar 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Mar 2020 01:00 AM IST
सार

  • तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा, विकास पुस्तिका का किया विमोचन

विज्ञापन
Uttarakhand CM Trivendra singh Rawat government three years achievements
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अगले दो साल में प्रदेश सरकार हर स्कूल में फर्नीचर और हर डिग्री कालेज को उसका अपना भवन उपलब्ध कराएगी। हरिद्वार, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में मेडिकल कालेजों का निर्माण होगा ताकि जिला स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान की जा सकें। यूएसनगर के लिए केंद्र सरकार ने 350 करोड़ रुपये मंजूर भी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास के तीन साल बातें कम, काम ज्यादा विषय पर आधारित विकास पुस्तिका के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। 

विज्ञापन


बुधवार को राज्य सचिवालय के मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जो विकास के जो कार्य शुरू किए गए हैं, अगले दो साल में उन्हें पूरा करने को ही चुनौती मानते हैं। हम अपने विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने घोषणा की कि 2022 तक उनकी सरकार सभी डिग्री कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों को भवन और स्कूलों में फ र्नीचर उपलब्ध करवाएगी। सड़कों को जोड़ने के लिए 300 पुलों की आवश्यकता थी। 215 पुल बना दिए गए हैं। 2022 सभी पुलों का निर्माण कर सड़कें खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में बालिका अनुपात की स्थिति गंभीर थी। तीन सालों में काफी सुधार आया है। सरकार इस पर और ध्यान देगी। पर्यटन, साहसिक पर्यटन और ग्रीन एनर्जी का क्षेत्र सरकार के एजेंडे में शामिल है, जिस पर अगले दो साल में सरकार काम करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को सिलसिलेवार सामने रखा। उन्होंने जनता का आभार जताया और जनाकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने की बात कही। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

तीन साल में 95 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर कराए

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल में डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के लिए करीब 95 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर कराए। इससे राज्य के विकास में तेजी आएगी।

चौथे तल को माफिया से मुक्त कराया
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल के शासन में चौथे तल और मुख्यमंत्री आवास को माफिया से मुक्त कराया गया। जनता से सुशासन और भ्रष्टाचारमुक्त शासन का वादा पूरा किया गया। कड़े कदम उठाकर भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार किया। पहली बार पदावनत करने जैसे फैसले लिए गए। साबितकिया कि सरकार ईमानदारी से भी चल सकती है।

ये बड़े फैसले किए
सीएम ने कहा कि  तीन वर्ष में कई बड़े फैसले लिए। इनमें गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा और चारधाम देवस्थानम बोर्ड का गठन सबसे पहले अटल आयुष्मान योजना शुरू की। इसमें प्रदेश के सभी लोगों को शामिल किया। रैफर की शर्त को हटाया गया। प्रदेश में पहली बार इन्वेस्टर्स समिट की गई। 

सरकारी और निजी क्षेत्र में मिलेगी नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनवेस्टर समिट के दौरान एक लाख 24 करोड़ के एमओयू हुए। 21 हजार करोड़ का निवेश जमीन पर आ चुका है। इस सेक्टर से करीब 56 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार ने नई भर्तियां भी खोली हैं। 

बिना लोकायुक्त ईमानदारी से चल सकते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकायुक्त विधानसभा की संपत्ति है। उनकी सरकार ने तीन साल में साबित किया कि बिना लोकायुक्त ईमानदारी से सरकार चलाई जा सकती है। उन्होंने विस के पहले सत्र में ही कहा था कि ऐसी सरकार चलाएंगे कि लोकायुक्त की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed