फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Trivendra Singh rawat declared gairsain as summer capital

उत्तराखंडः गैरसैंण पर भाजपा का सियासी दांव, 2012 में कांग्रेस सरकार ने की थी पहली कैबिनेट

Thu, 05 Mar 2020 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विमल सिंह , अमर उजाला, गोपेश्वर
विमल सिंह , अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Mar 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: CM Trivendra Singh rawat declared gairsain as summer capital
मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करके एक महत्वपूर्ण राजनीतिक दांव खेल दिया है। हालांकि यह बात भी अपनी जगह रही है कि हरीश रावत सरकार के जमाने से ही गैरसैंण को राजधानी बनाने के संकेत मिलने लगे थे।

विज्ञापन


भाजपा के 2017 के घोषणापत्र में भी गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कही गई थी, जिसे इस बजट सत्र में पूरा कर दिया गया है। हालांकि गैरसैंण को पूर्ण राजधानी बनाने की मांग करने वालों के अपने-अपने दावे और सवाल हैं। एक समय तक गैरसैंण से भाजपा और कांग्रेस दूरी बनाकर चलते थे, लेकिन 2012 में तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा ने यहां पर पहली बार कैबिनेट बैठक कर एक नई दिशा तैयार की।
विज्ञापन


तभी से संकेत उभरने लगे थे कि अब गैरसैंण में कुछ न कुछ तो होगा ही। अब गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से भले ही भाजपा को एक माइल स्टोन मिल गया हो, लेकिन इसकी पटकथा तब लिखी जा चुकी थी, जब पहली बार 2016 में हरीश रावत ने गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित किया था। उस वक्त एक संकल्प भी पारित किया गया था, जिसमें हर बजट सत्र को गैरसैंण में करने की बात कही गई थी। हालांकि 2014 से ही यहां पर सत्र संचालित हो रहे थे, लेकिन बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित होने के बाद यह महसूस होने लगा कि अब गैरसैंण की अनदेखी संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र भट्ट का दावा सही साबित हुआ

बजट सत्र से पहले बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि मुख्यमंत्री से बात हो गई है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ सही साबित हो गई। 

2012 के बाद गैरसैंण की स्थिति 

-2012 में विजय बहुगुणा सरकार ने यहां कैबिनेट की
-14 जनवरी 2013 को विजय बहुगुणा ने विधानसभा भवन का शिलान्यास किया।
-2014 में तंबू में विधानसभा सत्र चला। 
-2015 में पॉलीटेक्निक में चला सत्र। 
-2016 भराड़ीसैंण में चला सत्र 
-2017 भराड़ीसैंण में शीतकालीन सत्र
-2018 में भराड़ीसैंण में चला बजट सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed