फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm tirath singh rawat resigned his dream project remained incomplete

अधूरा रह गया सपना: सीएम रहते पूरा नहीं हो सका तीरथ का यह ड्रीम प्रोजेक्ट, भाजपा के चिंतन शिविर में किया था खुलासा

Fri, 02 Jul 2021 11:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 11:49 PM IST
सार

30 जून को भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि उत्तराखंड को पर्यटन हब बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, ताकि गोवा के बाद उत्तराखंड को भी पर्यटन प्रदेश के रूप में जाना जाए। 

विज्ञापन
uttarakhand cm tirath singh rawat resigned his dream project remained incomplete
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने बीते 10 मार्च को मुख्यमंत्री का पद संभाला था और शपथ लेने के 115 दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।  

विज्ञापन


इस बीच उनका एक सपना मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पूरा न हो सका। दरअसल बीते 30 जून को भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि उत्तराखंड को पर्यटन हब बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, ताकि गोवा के बाद उत्तराखंड को भी पर्यटन प्रदेश के रूप में जाना जाए। इस पर सरकार की ओर से लगातार काम किया जा रहा है, उम्मीद है कि जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दे रही है। साहसिक खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि रामनगर से गैरसैंण तक के सड़क मार्ग को सही कराया जाएगा। यह मार्ग प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी की ओर जाता है और इस मार्ग से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं। मानसून खत्म होने के बाद सरकार इस मार्ग को दुरुस्त कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर-चौखुटिया रेल मार्ग का भी होगा सर्वे
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया था कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग का सर्वे कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इसी दौरान रामनगर से लेकर चौखुटिया रेल मार्ग का भी सर्वे होगा। इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल से वार्ता हो चुकी है। रेल मंत्री ने इस रेल मार्ग के लिए भी हामी भरी है। इस रेल मार्ग के शुरू होने से स्थानीय जनता को लाभ मिलने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed