फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami orders investigation of all madrasas in state

Uttarakhand: सीएम धामी ने दिए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश, होगी कानूनी कार्रवाई

Tue, 10 Oct 2023 10:55 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Oct 2023 10:55 AM IST
सार

वीरभट्टी में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गई टीम को 24 बच्चे बीमार हालत में मिले थे। बताया गया कि मदरसे के बच्चों ने संचालक और उसके बेटे पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar singh Dhami orders investigation of all madrasas in state
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

नैनीताल के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिले सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल को लेकर प्रवर समिति की बैठक स्थगित, नहीं पहुंचे विपक्ष के विधायक

विज्ञापन

 

कहा गया है कि जहां भी कोई अनैतिक काम मिले, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। वीरभट्टी में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गई टीम को 24 बच्चे बीमार हालत में मिले थे। बताया गया कि मदरसे के बच्चों ने संचालक और उसके बेटे पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मदरसा संचालक मोहम्मद हारुन और उसके पुत्र इब्राहिम के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण के बाद सीएम ने सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश में चल रहे  419 मदरसे

राज्य में 419 मदरसे चल रहे हैं। इसमें से 192 मदरसों को सरकारी मदद मिल रही है। 12 फरवरी 2023 को तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री स्व. चंदनराम दास ने भी मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि जांच में यह देखा जाए कि मदरसों के पास शिक्षा विभाग की मान्यता है या नहीं। मंत्री ने एक महीने के भीतर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। मंत्री का कहना था कि नियमों को ताक पर रखकर चल रहे मदरसों को बंद किया जाएगा। लेकिन किसी भी मदरसे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed