फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM not reached to see the blueprint for reconstruction

राज्यपाल तो पहुंचे, लेकिन सीएम नहीं आए

Fri, 27 Sep 2013 11:11 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Sep 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand CM not reached to see the blueprint for reconstruction

आपदा के बाद उत्तराखंड पुनर्निर्माण का खाका विज्ञानियों और अभियंताओं ने रातो-दिन तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने इसे पसंद भी किया है। लेकिन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पास इसे देखने का टाइम नहीं है। समय न मिल पाने के कारण विज्ञानियों ने उन्हें पोस्ट कर दिया है। इसकी 11 प्रतियां उन्हें भेजी गई हैं।

पढ़ें, मुख्यमंत्री बदलने की बात से सरकार के सहयोगी परेशान
विज्ञापन


पहाड़ों पर जल प्रलय के बाद शासन, प्रशासन ने विज्ञानियों, अभियंताओं और पर्यावरणविदों, जल विज्ञानियों का आह्वान किया था कि नई विजन के साथ प्रदेश के विकास का खाका तैयार किया जाए। ऐसा खाका जिससे भविष्य में दैवी आपदा आने पर अधिक तबाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंताओं और विज्ञानियों से प्रस्ताव मांगे थे
इस पर इंस्टीट्यूशंस आफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलोजी, आईआईटी रुड़की, वाडिया इंस्टीट्यूट आफ जियोलोजी, केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, यूसैक, राज्य योजना आयोग, यूकॉस्ट, नेशनल मेट्रोलोजिकल डिपार्टमेंट, पीडब्लूडी, उत्तराखंड पेय जल निगम आदि संस्थानों के अभियंताओं और विज्ञानियों से प्रस्ताव मांगे थे।


सारे विज्ञानियों ने अलग-अलग प्रस्ताव तैयार करके दिए। इस पर कोर कमेटी ने चर्चा की और महत्वपूर्ण बिंदुओं को छांट लिया। इनका खाका तैयार किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री से राज्य योजना आयोग के सदस्य एचपी उनियाल के मार्फत समय मांगा गया। लेकिन मुख्यमंत्री के कभी दिल्ली और कभी बैठकों में व्यस्त रहने के कारण विज्ञानियों की कमेटी को समय नहीं मिला।

राज्यपाल ने पसंद किया
बाद में राज्यपाल से विज्ञानियों ने बात की। उनके समक्ष प्रजेंटेशन दिया जिसे राज्यपाल ने पसंद किया। इंस्टीट्यूशंस आफ इंजीनियर्स (इंडिया) के चेयरमैन जेपी तोमर ने बताया कि समय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री को एक्शन प्लान की प्रतियां पोस्ट कर दी गई हैं। इसमें विकास कार्यों के लिए नौ बिंदु दिए गए हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed