फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said under She for Stem scholarships given to five girl students in district

Uttarakhand: कार्यशाला में बोले सीएम धामी, शी फॉर स्टेम के तहत जिले में पांच छात्राओं को दी जाएगी छात्रवृत्ति

Wed, 11 Feb 2026 08:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Feb 2026 08:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से होनहार बेटियों को स्टेम अर्थात साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के क्षेत्रों में शिक्षा एवं कॅरियर के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said under She for Stem scholarships given to five girl students in district
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शी फॉर स्टेम के तहत हर जिले में पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही स्टेम के लिए स्टार्टअप शुरू करने के लिए में छात्राओं को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों में स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


यह बात सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर पर उत्तराखंड तकनीकी विवि में आयोजित शी फॉर स्टेम उत्तराखंड विषय कार्यशाला में कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से होनहार बेटियों को स्टेम अर्थात साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के क्षेत्रों में शिक्षा एवं कॅरियर के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


Dehradun: सीएम धामी ने हॉल में देखी फिल्म ‘गोदान’, बताया प्रेरणादायी प्रयास, उत्तराखंड में हुई टैक्स फ्री
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं है कि देश में स्टेम क्षेत्रों से स्नातक होने वाले विद्यार्थियों में लगभग 42-43 प्रतिशत छात्राएं हैं, जो कई विकसित देशों की तुलना में अधिक है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि भारत की बेटियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित के क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और तथा नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

सीएम धामी ने कार्यशाला में बीस छात्राओं को दी 50-50 हजार की छात्रवृत्ति भी प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इन-मोबी, विज्ञानशाला इंटरनेशनल, यूकॉस्ट तथा उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, सचिव रंजीत सिन्हा, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed