फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said UCC is in favor of everyone there is no need to worry

UCC: सीएम धामी बोले-पूरे देश की हम पर नजर...यूसीसी सबके हित में, चिंतित होने की आवश्यकता नहीं

Mon, 05 Feb 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Feb 2024 10:40 PM IST
सार

समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। सभी इंतजार कर रहे थे कि यह उत्तराखंड की विधानसभा में कब पेश होगा। अब यह इंतजार समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said UCC is in favor of  everyone there is no need to worry
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सबके हित में है और किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री सोमवार को विधानसभा में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। सभी इंतजार कर रहे थे कि यह उत्तराखंड की विधानसभा में कब पेश होगा। अब यह इंतजार समाप्त हो रहा है। मंगलवार को यह विधानसभा में पेश हो रहा है। विधेयक के रूप में इस पर चर्चा होगी। पूरा देश उत्तराखंड को देख रहा है। उत्तराखंड के लिए यह युगांतकारी समय है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के उत्थान के लिए सभी लोग सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग लें। यह हर पंथ, हर समुदाय और हर धर्म के लिए है।
विज्ञापन


UCC BILL: सदन में पेश होने से पहले बवाल...विपक्ष ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले यशपाल आर्य
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व हमने प्रदेश की जनता के सामने यह संकल्प रखा कि नई सरकार का गठन होते ही सभी धर्मों के लिए समान कानून पर काम करेंगे। समान नागरिक संहिता लाएंगे। वह समय अब आ गया है। हम सभी गौरवांवित हैं कि यह सौभाग्य उत्तराखंड को मिल रहा है, जिसे देश को लंबे समय से आवश्यकता थी। विपक्ष की शंकाओं पर धामी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुरूप समान नागरिक संहिता रहेगी।

अभी तो ड्राफ्ट सदन में आया नहीं है। विधेयक रूप में अभी उसे पेश होना है। इस तरह की शंका करना निराधार है। यह सबके हित में बनाया गया है। किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

देश को नकल विरोधी कानून की जरूरतः धामी
लोकसभा में नकल विरोधी विधेयक पेश होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में लागू कठोर नकल विरोधी कानून जैसा बिल पेश कर हमारा मनोबल बढ़ाया है। देश को नकल विरोधी कानून की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युगदृष्टा हैं। देश के हर जन गण मन की चिंता करते हैं। युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले नकल के कारण कठिनाई आती हैं। वह सब काम करते हैं, जो देश हित में हो। नकल विरोधी कानून की देश को जरूरत है, वह पीएम के नेतृत्व में धरातल पर उतर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed