फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Dhami said the process of implementing the same citizenship law in the state started

उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- प्रदेश में समान नागरिकता कानून लागू करने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 26 Apr 2022 07:02 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 26 Apr 2022 07:02 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand: CM Dhami said the process of implementing the same citizenship law in the state started
मां काली के मंदिर में जनसमूह को संबोधित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। कालीमठ पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आराध्य मां काली की पूजा-अर्चना करते हुए उत्तराखंड राज्य की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कालीमठ घाटी के विकास के लिए कई घोषणाएं की।

विज्ञापन


मंगलवार को केदारनाथ से सीएम पुष्कर सिंह धामी सिद्धपीठ कालीमठ पहुंचे। यहां पर आचार्य सच्चिदानंद गौड़, जय प्रकाश गौड़ व अन्य ब्राह्मणों ने सीएम के हाथों मां काली की पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है। जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हीं के हिसाब से विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नई कार्य संस्कृति व कार्य व्यवहार देश में आया है, जिससे सभी को नई प्रेरणा मिल रही है। भारत माला श्रृंखला में हर क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। सीएम ने कहा कि पर्यटन हमारी आजीविका का प्रमुख साधन हैं। इसलिए इस क्षेत्र में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने स्कूली बच्चों को भी पुरस्कृत किया।

कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की

इस मौक पर सीएम ने शहीद राम सिंह राजकीय हाईस्कूल कालीमठ को शिक्षण सत्र 2023-24 में उच्चीकरण करने, जीआईसी कोटमा का स्थायी भवन बनाने, चिलौंड और स्यांसूगढ़ को सड़क से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में बीएससी कक्षाओं के संचालन, गौरीकुंड से रामबाड़ा-चौमासी-कालीमठ मोटर मार्ग निर्माण की बात भी कही।

विधायक ने क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

सीएम को जनता व जनप्रतिनिधियों ने भी ज्ञापन सौंपे। इस मौके पर विधायक शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया और निस्तारित करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ नपं अध्यक्ष वेदप्रकाश सेमवाल, सीपी भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, अव्वल सिंह राणा, गजपाल सिंह राणा, सीडीओ नरेश कुमार, एसडीएम जितेंद्र वर्मा सहित जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed