{"_id":"68d403bc86a068a4d5050917","slug":"uttarakhand-cm-dhami-said-government-will-not-rest-until-the-copycat-jihadis-are-buried-in-the-ground-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बोले सीएम धामी, नकल जेहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बोले सीएम धामी, नकल जेहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी सरकार
Wed, 24 Sep 2025 08:35 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 24 Sep 2025 08:35 PM IST
सार
सीएम धामी ने कहा कि आज युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल रहे हैं। इसलिए कुछ लोग युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने के लिए संगठित रूप से षड्यंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में सख्त नकलरोधी कानून लागू कर 2022 से अब तक 100 नकल माफिया को जेल भेजा गया। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। कोचिंग व नकल माफिया एक होकर प्रदेश में नकल जेहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार नकल जेहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य के 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
UKSSSC Paper Case: एसआईटी करेगी स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले की जांच, एक महीने में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
इस कानून के लागू होने के बाद से अब तक 100 से अधिक नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। आज युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल रहे हैं। इसलिए कुछ लोग युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने के लिए संगठित रूप से षड्यंत्र रच रहे हैं।