फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said Demonetisation is an effective decision of the Modi government

उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- नोटबंदी मोदी सरकार का असरदार फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई मुहर

Mon, 02 Jan 2023 11:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Jan 2023 11:44 PM IST
सार

अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि नोटबंदी से पहले सरकार और आरबीआई के बीच बातचीत हुई थी। इससे विपक्ष का यह आरोप झूठा साबित हुआ है, जिसमें वह कहा जा रहा था कि नोटबंदी केंद्र सरकार का मनमाना फैसला था।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said Demonetisation is an effective decision of the Modi government
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

नोटबंदी मोदी सरकार का असरदार तरीका और फैसला था। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे साबित हो गया कि पीएम मोदी का यह फैसला देशहित में था। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कालाधन खत्म करने को लेकर किए गए नोटबंदी के फैसले का हर व्यक्ति ने स्वागत किया था, लेकिन विपक्ष के पेट में न जाने क्यों दर्द हो रहा था।

विज्ञापन


अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि नोटबंदी से पहले सरकार और आरबीआई के बीच बातचीत हुई थी। इससे विपक्ष का यह आरोप झूठा साबित हुआ है, जिसमें वह कहा जा रहा था कि नोटबंदी केंद्र सरकार का मनमाना फैसला था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जाली करेंसी, टेरर फंडिंग, काले धन और कर चोरी जैसी समस्याओं से निपटने की प्लानिंग का हिस्सा और असरदार तरीका था।
विज्ञापन


Rishabh Pant: अस्पताल में ऋषभ से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक, बोले- अब जल्द मैदान में दिखाएं जौहर
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत: भट्ट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है।  महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि झूठ फैलाने वालों को जनता 2019 व अन्य चुनावों में राजनीतिक जवाब पहले ही दे चुकी है। अब उन्हें कानूनी जवाब भी सुप्रीम अदालत से मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय ने कांग्रेस समेत उन सभी पार्टियों की पोल भी खोल दी, जो नोटबंदी को घोटाला बताकर जनता में भ्रम फैलाते रहते हैं।


अदालत ने नोटबंदी की प्रक्रिया को सही ठहराया, नोटबंदी को नहीं : माहरा 
मोदी सरकार की ओर से वर्ष 2016 में की गई नोटबंदी का कांग्रेस हमेशा विरोध करती रही है। अब इस मामले में शीर्ष अदालत का निर्णय आने के बाद भी पार्टी अपने रूख पर कायम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि शीर्ष अदालत ने न्यायालय ने नोटबंदी की प्रक्रिया को सही कहा है ना की नोटबंदी को। कांग्रेस पार्टी आज भी अपने स्टैंड पर कायम है। 
उन्होंने कहा कि इस मामले में एक न्यायाधीश ने इस फैसले में असहमति व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मामले में संसद को दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए था। माहरा ने कहा कि नोटबंदी के कारण आर्थिक विकास की गति को नुकसान पहुंचा, लाखों लोग बेरोजगार हो गए, सैकड़ों लोगों की मौतें हो गईं। उस दौरान पैसों की कमी की वजह से ना लोग उपचार करा पाए ना अपनी बहन बेटियों की शादी करा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed