फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Said Chardham Yatra will soon be conducted through the authority

Uttarakhand: वर्चुअल कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, जल्द प्राधिकरण के माध्यम से संचालित होगी चारधाम यात्रा

Tue, 20 Aug 2024 07:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Aug 2024 07:39 PM IST
सार

सीएम ने खराब मौसम के कारण अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ कार्यक्रम स्थगित होने पर देहरादून से ही वर्चुअल संबोधन किया।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Said Chardham Yatra will soon be conducted through the authority
वर्चुअल कार्यक्रम में संवाद करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जल्द ही यात्रा प्राधिकरण से यात्रा संचालित होगी, जिस पर कार्य जोरों पर चल रहा है। कहा, अब चारधाम यात्रा के लिए मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा होगी और सभी संभावित स्थानों पर भी पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


कहा, केदारनाथ यात्रा के तीसरे चरण के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। सीएम ने खराब मौसम के कारण अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ कार्यक्रम स्थगित होने पर देहरादून से ही वर्चुअल संबोधन किया। कहा, यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम में पंजीकरण के साथ ही अन्य संभावित स्थानों पर पंजीकरण का विकल्प मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: चमोली में भारी बारिश, पगनों गांव में घुसा पानी और मलबा, लोगों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, यात्रा में संख्या की बाध्यता को पूरी तरह से खत्म कर दी गई है। इस वर्ष की चारधाम यात्रा के पूरा होते ही वर्ष 2025 की यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

केदारनाथ के नाम पर देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया कि केदारनाथ और चारों धामों में किसी भी धाम के नाम पर देश में कहीं दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस संबंध में निर्णय ले लिया है।

मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। कहा, कोई भी केदारनाथ धाम का गलत उपयोग अब नहीं कर पाएगा। हमने मंत्रिमंडल में प्रस्ताव लाकर सर्वसम्मति से निर्णय ले लिया है। पिछले दिनों दिल्ली में मंदिर बनाने वालों को स्पष्ट कह दिया गया है कि केदारनाथ मंदिर के नाम का बिल्कुल भी प्रयोग न करें, किसी अन्य नाम से मंदिर का निर्माण करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, केदारखंड के सभी मंदिरों का विकास किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने को पांच करोड़ तक की पर्यटन विकास से संबंधित योजनाओं पर 1.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय भी राज्य मंत्रिमंडल ने लिया है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में होटल, होम स्टे सहित अन्य पर्यटन योजनाओं के विकास में मदद मिलेगी तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

जल्दी ही आप लोखूं तै मिलुणों रुद्रप्रयाग औलु : सीएम
भै-बैणियूं म्यारी दिल से बड़ी इच्छा थै कि आज मि रुद्रप्रयाग मा होण वला कार्यक्रम मा आप सबु का बीच शामिल हों, पर खराब मौसमा बजैह यू संभव नि व्हे सकी। जल्दी ही आप लोखूं तै मिलुणों रुद्रप्रयाग औलु। भाई-बहनों मेरी दिल से बड़ी थी कि में आज रुद्रप्रयाग में होने वाले कार्यक्रम में आप सभी के बीच शामिल रहूं, लेकिन खराब मौसम से यह संभव नहीं हो सका। जल्द ही आप लोगों को मिलने रुद्रप्रयाग आऊंगा। मुख्यमंत्री अगस्त्यमुनि में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्हें मंगलवार को इस कार्यक्रम में शामिल होना था। सारी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन मौसम खराब होने से उनका चौपर नहीं उड़ सका, इसलिए सीएम को कैंप कार्यालय से ही जनता को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed