Uttarakhand Rainfall: चमोली में भारी बारिश, पगनों गांव में घुसा पानी और मलबा, लोगों में दहशत
Uttarakhand Weather: चमोली जिले में इन दिनों माैसम खराब बना हुआ है। पगनों गांव में पानी और मलबा घुसने से ग्रामीण दहशत में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में माैसम खराब बना हुआ है। चमोली जिले के पगनों गांव में भारी बारिश से लोग दहशत में हैं। यहां बारिश के चलते गांव के ऊपर से मिट्टी व और मलबा बह कर ग्रामीणों के घरों में घुस गया। मलबा आने से खेतों में फसल भी बर्बाद हो गई है।
तस्वीरों में तबाही: तपोवन में बादल फटा...तीन कॉलोनियों के 70 घरों में घुसा मलबा, 50 लाख से अधिक का नुकसान
बता दें कि गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते बीते वर्ष 11 भवन ध्वस्त हो गए थे। गांव में 53 परिवार अभी भी इस भूस्खलन क्षेत्र में हैं। पिछले दिनों भी गांव में मलबा आने से ग्रामीण रात के अंधेरे में ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी को डायवर्ट किया हुआ था, लेकिन आज अचानक फिर से भारी बारिश के चलते मलबा और पानी लोगों के घरों में घुस गया।
कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.