फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Dhami's instructions to officials, two model villages will be built in each district on the li

Uttarakhand: सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव

Mon, 23 Jun 2025 11:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। कहा, धामों व यात्रा मार्गों पर अशांति पैदा करने वाले और अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand: CM Dhami's instructions to officials, two model villages will be built in each district on the li
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो आदर्श गांव बनाए जाएंगे। सोमवार को सीएम आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह निर्देश दिए। कहा, इन गांवों में समग्र विकास व आजीविका संवर्द्धन की योजनाओं को प्रभावी तरीके लागू करने में विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी। कहा, धामों व यात्रा मार्गों पर अशांति पैदा करने वाले और अवांछित गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोषित दो आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र की स्थापना के लिए स्थान चिह्नित कर काम शुरू किया जाए। साहसिक पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए नए डेस्टिनेशन विकसित किए जाए। इससे क्षेत्रीय युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


Kanwar Yatra 2025: मुख्य सचिव के निर्देश, उत्तराखंड में हुड़दंगियों पर होगी सख्ती, बड़े DJ पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पर्यटन ढांचे को मजबूती प्रदान करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं का खाका तैयार किया जाए। हनोल व जागेश्वर के मास्टर प्लान, हरिपुर कालसी घाट निर्माण की योजना पर तेजी से काम करने के साथ ही यात्रा मार्ग से जुड़े गांवों को होमस्टे योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी ने प्रत्येक जिले में बनाए जाने वाले आदर्श गांव में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मौनपालन, दुग्ध विकास, मशरूम उत्पादन के साथ ही समग्र सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए एकीकृत प्रयास किए जाएं। स्थानीय स्तर पर उत्पादित सौर ऊर्जा के माध्यम से इन गांवों को रोशन करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, धीराज गर्ब्याल, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed