फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand CM Dhami laid the foundation stone and inauguration of 229.31 crore Rupees scheme in Gopeshwar

लाभार्थी सम्मान समारोह: गोपेश्वर में सीएम धामी ने दी 229 करोड़ की योजनाओं की सौगात, दिए चेक, की ये घोषणाएं

Wed, 13 Mar 2024 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Mar 2024 08:39 PM IST
सार

सीएम हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर तिराहे हेलीपैड पर पहुंचे और यहां से पुलिस मैदान तक रोड शो निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami laid the foundation stone and inauguration of 229.31 crore Rupees scheme in Gopeshwar
गोपेश्वर में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की गंगोत्री बना है। जिस तरह से गंगोत्री से निकलकर गंगा पूरे देश में बहती है उसी तरह समान नागरिक संहिता की गंगोत्री भी उत्तराखंड बना है। उत्तराखंड से ही समान नागरिक संहिता का उद्गम हुआ है। इस दौरान सीएम ने 229.31 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के पांच लाभार्थियों को अंशदान राशि के चेक भी वितरित किए और चमोली जिले के लिए कई घोषणाएं भी कीं। इससे पहले उन्होंने रोड शो भी निकाला।

विज्ञापन


बुधवार को सीएम हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर तिराहे हेलीपैड पर पहुंचे और यहां से पुलिस मैदान तक रोड शो निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद सीएम गोपेश्वर पुलिस मैदान पहुंचे और लाभार्थी सम्मान समारोह में शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 10 साल में देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसे किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो। उन्होंने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने का अवसर मिला है। हमने समान नागरिक संहिता कानून बनाया। नकल विरोधी कानून बनाया। अब ऐसा कोई दिन नहीं जब किसी न किसी विभाग में नौकरियों में नियुक्ति न दी जा रही हो।
विज्ञापन


UCC: यूसीसी बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने पर सीएम धामी ने जताया आभार, कहा-अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंड जिहाद के नाम पर चल रहे षड्यंत्र को हमने खत्म कर दिया। अब तक तीन हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जा चुका है। कहा कि देवभूमि में कोई दंगा करेगा तो उसके लिए हमने कानून बना दिया है। भविष्य में कोई दंगाई सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा तो उसकी पाई-पाई की भरपाई दंगाइयों से वसूल की जाएगी। इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, लोकसभा मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल, डीएम हिमांशु खुराना, एसपी रेखा यादव, सीडीओ अभिनव शाह, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

हापला-धोतीधार मार्ग का निर्माण, गोपेश्वर मंदिर मार्ग से वैतरणी-सिरोखोमा-सेंटुणा मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृति, कर्णप्रयाग के गंगानगर माई मंदिर से भैरव तोक तक रामगंगा पर झूला पुल का निर्माण, थराली विधानसभा क्षेत्र के चार ब्लॉकों में गो संरक्षण सेवा की स्थापना, थराली के कुलसारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्वीकृति।

लाभार्थियों को सौंपी घर की चाभी और प्रोत्साहन राशि

लाभार्थी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों के दो लाभार्थियों मथुरा लाल व मुकेश लाल को प्रतीकात्मक तौर पर घर की चाभी सौंपी। पीएम आवास योजना के तहत नीलम देवी को द्वितीय किश्त के तहत 60 हजार का चेक, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत राजेश्वरी देवी और नरेंद्र सिंह को 50-50 हजार रुपये के अंशदान के धनराशि के चेक प्रदान किए। महिला सशक्तीकरण के तहत मंदोदरी देवी को महालक्ष्मी किट दी गई जबकि उल्लेखनीय कार्य के लिए युवक मंगल दल बूरा को 75 हजार और महिला मंगल दल आला जोखना को 37 हजार 500 की प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। देवभूमि मत्स्य जीवी सहकारिता समिति को 20 लाख का चेक सौंपा।

रामेश्वरी को हर कार्यक्रम में करें शामिल

लाभार्थी महिलाओं से संवाद के दौरान पीपलकोटी के हाट गांव की रामेश्वरी देवी ने मुख्यमंत्री को योजनाओं के लाभ व क्रियान्वयन की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री इससे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि रामेश्वरी जिस तरह से जानकारी दे रही हैं ऐसा लग रहा है कि वह योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि जिस भी जगह पर हमारा इस तरह का कार्यक्रम होगा उसमें रामेश्वरी देवी को जरूर शामिल किया जाए।

नौली-धोतीधार सड़क निर्माण का तीन दिन में जारी करेंगे शासनादेश : भट्ट

मंच पर संबोधन के दौरान राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार सीमांत चमोली जिले के किसी व्यक्ति को संसद तक पहुंचाया है। साथ ही राज्य में सबसे बड़े संगठन के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी दी है। कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि अपने सामर्थ्य के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने पोखरी में नौली-धोतीधार सड़क के निर्माण का तीन दिन में शासनादेश जारी करने की घोषणा भी की। कहा कि चमोली जिले की सभी निर्माणाधीन व स्वीकृत सड़कों का निर्माण मेरी प्राथमिकता रहेगी।

सीएम के इंतजार में डेढ़ घंटे तक खड़े रहे छात्र-छात्राएं

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान स्वागत के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं गोपेश्वर बस स्टैंड तिराह पर लाए गए थे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे का था, लेकिन छात्र-छात्राओं को साढ़े दस बजे यहां पर बुला लिया गया। डेढ़ घंटे तक छात्र-छात्राएं लाइन लगाकर सीएम का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed