फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami announced graduation classes of sports will start in Maharana Pratap Sports College

Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल की स्नातक कक्षाएं होंगी शुरू

Thu, 29 Aug 2024 08:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2024 08:45 PM IST
सार

सीएम ने राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से यूकेएसआरएस पोर्टल भी लांच किया।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami announced graduation classes of sports will start in Maharana Pratap Sports College
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल गतिविधियों की स्नातक स्तरीय कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की, जिसे हल्द्वानी में निर्माणाधीन खेल विवि से जोड़ा जाएगा। राज्य में खेल विवि बनने से राज्य के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में हुए कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रदेश के चारों खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार और अंकिता ध्यानी को 50-50 लाख की धनराशि के चेक दिए। इस दौरान 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से यूकेएसआरएस पोर्टल भी लॉंन्च किया। सीएम ने कहा, राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में मौजूद खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदानों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Sports Day: सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक से लाैटे चार खिलाड़ियों को किया सम्मानित, ट्रांसफर की धनराशि

कहा, खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित 2,600 खिलाड़ियों में से 10 प्रतिशत खिलाड़ियों को प्रदर्शन पर चयनित कर विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 3,900 खिलाड़ियों को डीबीटी से 58 लाख 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की। वहीं, 269 राष्ट्रीय, 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और 65 प्रशिक्षकों समेत 392 लोगों को डीबीटी से सात करोड़ चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि बांटी।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य, विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, शक्ति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला मौजूद थे।

सरकार टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना शुरू करेगी
सीएम ने घोषणा की कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना की भांति राज्य सरकार भी लक्ष्य इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित की जाएगी, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने की तैयारी में विशेष निधि द्वारा मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed