फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM approves 986 crore, including 361 crore for panchayats and 333 crore for local bodies

Uttarakhand: पंचायतों को 361 और निकायों को 333 समेत 986 करोड़ के बजट को सीएम की मंजूरी

Sat, 04 Oct 2025 12:02 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:02 AM IST
सार

पंचम राज्य वित आयोग की संस्तुतियों पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रैमासिक किस्त के लिए 333 करोड़ और तीन गैर-निर्वाचित निकायों को द्वितीय छमाही के लिए तीन करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM approves 986 crore, including 361 crore for panchayats and 333 crore for local bodies
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायतों के गठन के बाद शुक्रवार को इनके 361.25 करोड़ और निकायों को 333 करोड़ रुपये बजट को स्वीकृति दे दी। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 986 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत की बाराकोट तहसील के अनावसीय भवन निर्माण कार्य के लिए 3.03 करोड़, हरिद्वार के ऑफिसर्स कॉलोनी में श्रेणी-05 के दो शासकीय आवासों के निर्माण के लिए 1.86 करोड़, पौडी में मीटिंग हॉल एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 2.08 करोड़, चम्पावत के लोहाघाट बस स्टेशन में कार्यालय भवन, कार्यशाला और स्टोर कक्ष निर्माण कार्य के लिए 7.16 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी।
विज्ञापन


सीएम ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय किस्त के लिए 83.25 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को द्वितीय छमाही किस्त के लिए 78 करोड़ और ग्राम पंचायतों को द्वितीय छमाही किस्त के लिए 200 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन दिया। पंचम राज्य वित आयोग की संस्तुतियों पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रैमासिक किस्त के लिए 333 करोड़ और तीन गैर-निर्वाचित निकायों को द्वितीय छमाही के लिए तीन करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: एक और परीक्षा से पहले संदिग्ध अभ्यर्थी पर मुकदमा, फर्जी दस्तावेज के आधार पर किए तीन आवेदन

Trending Videos

मसूरी के अनारवाला मालसी मोटर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के बाद उपलब्ध भूमि पर मार्ग के चार से सात किमी तक पुन: निर्माण के लिए 3.19 करोड़, शहरी विकास विभाग के मिसिंग लिंक परियोजना में नगरपालिका परिषद बागेश्वर के तहत सरयू नदी पर स्थित 113 वर्ष पुराने 51 मीटर स्पान पैदल झूला पुल का जीर्णोद्धार एवं नगर निगम देहरादून के काठ बंगला की निम्न आय वर्ग हाउसिंग सोसाइटी में बाह्य विद्युत कनेक्शन व पेयजल लाइन बिछाने के लिए 4.16 करोड़ धनराशि स्वीकृत की।

सिंचाई विभाग की 16 परियोजनाओं के लिए 52.81 करोड़
सीएम धामी ने राज्य योजना के तहत ऊधमसिंहनगर नगर के सितारगंज के खनिया नम्बर-4 में सड़क निर्माण के लिए 2.43 करोड़, पौड़ी में दुगड्डा के कोटद्वार के तहत खोह नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम ग्रास्टनंगज की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 5.81 करोड़, विकासनगर में नबावगढ़ पुल से मोटर मार्ग के लिए 3.13 करोड़, सोबन सिंह जीना विवि चंपावत परिसर में केंद्रीय पुस्तकालय, चहारदीवारी व मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए दो करोड़, नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं के लिए 52.81 करोड़, उत्तराखंड ट्रांसमिशन स्ट्रेन्थनिंग एंड डिस्ट्रिब्यूशन इंप्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत चल रहे कार्यों के लिए विभिन्न मदों में एडीबी योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की। इसके अलावा कपकोट के ग्राम सीमा में श्री एंजेडी बूबू मन्दिर स्थल का विकास कार्य के क्रियान्वयन के लिए 97.20 लाख, पिथौरागढ़ के ग्राम रौछडा से राइका मढ़मानले तक खडंजा मार्ग के लिए 23.74 लाख रुपये की धनराशि को स्वीकृति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed