{"_id":"5f0d61035c9cb93f8461b665","slug":"uttarakhand-cm-appeal-attack-on-dengue-every-sunday-video-message-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : सीएम की अपील, हर रविवार करें डेंगू पर वार, जारी किया वीडियो सन्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : सीएम की अपील, हर रविवार करें डेंगू पर वार, जारी किया वीडियो सन्देश
Tue, 14 Jul 2020 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी की चुनौती के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डेंगू के खतरे को लेकर आगाह किया है। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो सन्देश जारी कर जनता से हर रविवार डेंगू पर वार करने की अपील की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए हर रविवार लोग जगह पानी को हटाएं, जहां पानी जमा होता है। उन्होंने कहा कि हम सावधानी बरतेंगे तो डेंगू से हमारा बचाव हो सकेगा।
विज्ञापन
जलभराव पर 50 का चालान 17 हजार जुर्माना वसूला
देहरादून नगर निगम की टीम का एंटी डेंगू अभियान जारी रहा। टीम ने 10 वार्डों के 1500 से अधिक घरों, सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों आदि का निरीक्षण कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान टीम ने जलभराव मिलने पर 50 लोगों का चालान कर 17 हजार से अधिक जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत टीम ने विजय कॉलोनी, किशन नगर, डीएल रोड, रिस्पना, करणपुर, बकरालवाला, चुक्खूवाला, इंदिरा कॉलोनी, घंटाघर एवं रेस कोर्स उत्तर वार्ड में करीब 1500 घरों आदि का निरीक्षण किया। जहां भी जलभराव मिला वहां दवा का छिड़काव किया गया।
नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में रखे गमले, कूलर आदि की सफाई करते रहें। पानी को जमा ना होने दें। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी के साथ ही नोडल असफर, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक आदि मौजूद रहे।