फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm announcement in yoga day.

योग दिवस पर सीएम ने बताया योग का रोडमैप

Sun, 21 Jun 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Jun 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm announcement in yoga day.

एक ओर सूबे के सीएम प्रदेश में योग का नया रोडमैप बता रहे थे तो वहीं सड़क के पार योग प्रशिक्षित नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन


मालूम हो कि घोषणा होने के बाद भी योग प्रशिक्षित युवा नौकरी से महरूम हैं। सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षितों और बीपीएड/एमपीएड बेरोजगारों को नौकरी देना संभव नहीं है।

इसके लिए उन्होंने रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप से न केवल योग का सरलीकरण होगा, बल्कि ऐसे प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने योग प्रशिक्षितों को अंशकालिक नौकरी देने की घोषणा की। इस रोडमैप की जानकारी जैसे ही पवेलियन ग्राउंड के ठीक सामने स्थित धरना स्थल पर बैठे योग प्रशिक्षितों को मिली तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
योग प्रशिक्षित महासंघ के अध्यक्ष राकेश सेमवाल ने कहा कि सरकार का यह नया रोडमैप बकवास है। जब घोषणाएं होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं दी गई तो आगे भी क्या भविष्य होगा। अंशकालिक नियुक्ति पर भी उन्होंने सख्त आपत्ति जताई। साथ ही सरकार से आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग की पहचान बनेंगी दिलराज
पांच साल की उम्र से योगाभ्यास कर रही देव संस्कृति विवि की एमए योगा की छात्रा दिलराज प्रीत कौर के लिए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव ऐतिहासिक हो गया। उनके योगासन से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ खड़े होकर तालियां बजाई, बल्कि प्रदेश में बनने वाली योग एवं आयुष उपचार परिषद के लोगो में दिलराज की तस्वीर लगाने की घोषणा की।

मूलरूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली 20 वर्षीय दिलराज प्रीत कौर के पिता जगबीर सिंह का सपना था कि उनके बच्चे जिम्नास्टिक में जाएं। इस बीच पिता की मृत्यु हो गई, लेकिन मां बलविंदर कौर ने उनका सपना पूरा करने के लिए दिलराज को योग के लिए प्रेरित किया।

पांच साल की उम्र से दिलराज ने योगाभ्यास शुरू कर दिया। 15 साल से देश विदेश में अपने योग का जलवा बिखेर रही दिलराज प्रीत कौर ने गत वर्ष ऋषिकेश में हुए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में गोल्ड मेडल जीता था। दिलराज ने बताया कि वह पंजाब से विशेष तौर पर देवसंस्कृति विवि में योगा की पढ़ाई करने के लिए ही आई थी।

उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया कि आज उनकी वजह से योग को नई पहचान मिली है। तमाम देश विदेश की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी दिलराज के मुताबिक अब प्रदेश में योग के प्रोत्साहन की नई जिम्मेदारी को भी वह बखूबी निभाएंगी।


पवेलियन ग्राउंड में उनके साथ देवसंस्कृति विवि के अस्सिटेंट प्रो. डॉ. सुनील कुमार, शिक्षिका चेतना पालेवार, विमल कुमार पंडित, अनमोल कुमार, धीरज उनियाल, सक्षम मिश्रा, श्वेता अवस्थी, सरबजीत कौर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed