फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand chunav 2022: Polling parties leave from five districts of Garhwal amid tight security

Uttarakhand chunav 2022 : कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़वाल के पांचों जिलों से पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना 

Sun, 13 Feb 2022 07:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Feb 2022 07:20 PM IST
सार

चमोली जिले से 534, पौड़ी से 407, टिहरी से 488, कोटद्वार से 267, रुद्रप्रयाग से 342, उत्तरकाशी से 450 कुल 2488 पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
Uttarakhand chunav 2022: Polling parties leave from five districts of Garhwal amid tight security
गोपेश्वर पुलिस मैदान से पोलिंग बूथों के लिए रवाना होते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़वाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाले मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़वाल के पांचों जिलों से पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया। रविवार को चमोली जिले से 534, पौड़ी से 407, टिहरी से 488, कोटद्वार से 267, रुद्रप्रयाग से 342, उत्तरकाशी से 450 कुल 2488 पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन


सभी पार्टियों के साथ सुरक्षा कर्मी भी गए। देर शाम तक अधिकतर पोलिंग पार्टियों अपने-अपने बूथों तक पहुंच गई थीं। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। 
विज्ञापन

चमोली जिले की तीनों विधानसभा बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली के लिए 534 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

छह विधानसभा सीट में 951 मतदेय स्थल
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि बदरीनाथ क्षेत्र के लिए गोपेश्वर पुलिस मैदान और कर्णप्रयाग व थराली के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम से वाहनों की रवानगी हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान से पूर्व मॉक पोल जरूर करा लें। इस दौरान एसपी श्वेता चौबे, सीडीओ वरुण चौधरी, उप निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर अभिनव शाह, संतोष पांडेय, रविंद्र जुवांठा, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: लोकतंत्र के महापर्व पर सजे सौ खास बूथ, वोटिंग से पहले तस्वीरों में देखें

नई टिहरी में यहां भी कड़ी सुरक्षा के बीच 488 पोलिंग पार्टियां गंतव्य के लिए रवाना हुईं। चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी छह विधानसभा सीट में 951 मतदेय स्थल बनाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी मतदान कमियों और सुरक्षाकर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर चुनाव संपन्न कराने को कहा है। प्रत्येक विधानसभा सीट में एक-एक कुल 6 सखी बूथों की पोलिंग पार्टियां भी शामिल हैं। 

पौड़ी के कंडोलिया मैदान से विधानसभा सीट पौड़ी, चौबट्टाखाल व श्रीनगर की 407 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 947 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि 947 बूथों पर सुरक्षा के लिए 600 पुलिस जवान, 700 पीआरडी जवान, 1200 होमगार्ड, 5 कंपनी अर्द्धसैनिक बल व एक कंपनी पीएसी तैनात हैं।

एक मतदान कर्मचारी ने डाकमत के जरिए मताधिकार का प्रयोग किया

यहां कोटद्वार के पीजी कालेज से कोटद्वार, यमकेश्वर और लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए 267 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसमें कोटद्वार विधानसभा की 142, यमकेश्वर की 92 और लैंसडौन की 33 पोलिंग पार्टी शामिल हैं। इस दौरान पोस्टल बैलेट के काउंटर पर एक मतदान कर्मचारी ने डाकमत के जरिए मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं मतदान केंद्र पर पहुंचते ही पीठासीन अधिकारी सहित मतदान कर्मी तैयारियों पर जुट गए। उन्होंने बूथ पर वोट डालने के लिए बॉक्स ईवीएम और वीवीपैट मशीन रखने की व्यवस्थाएं बनाई। रुद्रप्रयाग में बहुद्देश्यीय क्रीड़ा कांपलेक्स अगस्त्यमुनि से केदारनाथ विधानसभा की 161 और रुद्रप्रयाग विधानसभा की 181 पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैड सहित अन्य सामग्री देकर बूथों के लिए रवाना किया गया।
उत्तरकाशी से पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 450 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। 

उत्तरकाशी : तीन सीटों पर 23 प्रत्याशी मैदान में
उत्तरकाशी जिले की तीनों सीटों पर 23 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें गंगोत्री सीट पर 9, यमुनोत्री सीट पर 8 व पुरोला सीट पर 6 प्रत्याशी हैं। पूरे जनपद में कुल 236547 मतदाता 539 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। गंगोत्री सीट पर 86938, यमुनोत्री सीट पर 73788 व पुरोला सीट पर 75821 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed