फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chunav 2022: In this time maximum number of graduate women candidates in Uttarakhand Assembly Election 2022

Uttarakhand: उत्तराखंड के सियासी मैदान में इस बार सबसे ज्यादा ग्रेजुएट महिला उम्मीदवार, पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति, पढ़िए...

Wed, 09 Mar 2022 10:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 10:51 PM IST
सार

उत्तराखंड के सियासी मैदान में इस बार 62 महिलाओं में से सर्वाधिक महिलाएं ग्रेजुएशन पास हैं। इन सभी की किस्मत का फैसला दस मार्च को होने जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chunav 2022: In this time maximum number of graduate women candidates in Uttarakhand Assembly Election 2022
रेखा आर्य, ऋतु खंडूरी भूषण, अनुपमा रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) ने महिला दिवस के मौके पर उत्तराखंड चुनाव से संबंधित महिलाओं के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार पांच साल में कई महिला विधायकों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


एडीआर के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाली महिला प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता देखें तो 17 (24 फीसदी) महिला प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट, 21 (33 फीसदी) ग्रेजुएट, 09 (14 फीसदी) 12वीं पास, 03 (04 फीसदी) 10वीं पास, 05  (08 फीसदी) 8वीं पास, एक पांचवीं पास व 04 (06 फीसदी) साक्षर हैं। एडीआर के मुताबिक, कुल 57 फीसदी महिला प्रत्याशियों का कम से कम स्नातक योग्यता धारित होना काफी सराहनीय कही जानी चाहिए।
विज्ञापन


रेखा आर्य की संपत्ति पांच साल में 97 फीसदी बढ़ी
उत्तराखंड के सियासी मैदान में इस बार 62 महिलाओं मैदान में हैं। एडीआर के प्रदेश समन्वयक मनोज ध्यानी मुताबिक, सोमेश्वर से दोबारा चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी रेखा आर्य की सम्पत्ति में 97 फीसदी बढ़ोतरी पाई गईं। उनकी संपत्ति 2017 में भरे शपथपत्र के अनुसार 12 करोड़ 78 लाख 13 हजार 693 थी, 2022 के शपथ पत्र में वह बढ़कर 25 करोड़ 20 लाख 18 हजार तीन रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में जोड़-तोड़ की राजनीति: मुख्यमंत्री धामी और निशंक से दो निर्दलीय प्रत्याशियों के मिलने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

कोटद्वार से चुनाव लड़ी ऋतु खंडूरी भूषण की आय संपत्ति में भी 115 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऋतु खंडूरी की आय संपत्ति 2017  में तीन करोड़ 87 लाख 75 हजार 639 थी, जो कि 2022 में सात करोड़ 26 लाख 28 हजार 356 हो चुकी है।

 

भगवानपुर में विधायक ममता राकेश की आय सम्पत्ति 2017 में तीन करोड़ 58 लाख 49 हजार 770 थी, जो 2022 में चार करोड़ 88 लाख 83 हजार 833 हो गई। पिथौरागढ़ से विधायक रही चंद्रा पंत की आय में 22 प्रतिशत तक की वृद्धि नजर आई है।


इन महिला प्रत्याशियों के पास खूब दौलत

रेखा आर्य 25 करोड़
नीतू चौधरी 20 करोड़
अनुपमा रावत 13 करोड़
ऋतु खंडूरी भूषण सात करोड़
कुंवररानी देवयानी सिंह छह करोड़
श्रेष्ठा छह करोड़
ऊषा पंवार पांच करोड़
ममता राकेश चार करोड़
अनीता अग्रवाल चार करोड़
मंजू तिवारी चार करोड़

(21 महिला प्रत्याशी करोड़पति, 14 महिला प्रत्याशी 50 लाख से एक करोड़ के बीच हैं। केवल दस प्रत्याशी ऐसी हैं, जिनकी आय संपत्ति एक लाख रुपये या इससे नीचे है।)

उत्तराखंड के चुनाव इतिहास में महिला व पुरुष उम्मीदवारों पर एक नजर
2002 : कुल 927 में 855 पुरुष, 72 महिलाएं। इनमें 66 पुरुष, चार महिलाएं जीती।
2007 : कुल 785 में 729 पुरुष और 56 महिलाएं। इनमें 65 पुरुष और चार महिलाएं जीती।
2012 : कुल 788 में 724 पुरुष और 63 महिलाएं। इनमें 65 पुरुष और पांच महिलाएं जीती।
2017 : कुल 637 में 573 पुरुष और 62 महिलाएं। इनमें 65 पुरुष और पांच महिलाएं जीती। 
2022 : कुल 632 में 570 पुरुष और 62 महिलाएं। रिजल्ट आना बाकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed